Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: एनजेसीएस मीटिंग से पहले मैनेजमेंट फॉर्मूला करे सार्वजनिक, बताए फंड, बोनस की तरह खाते में डालें बकाया एरियर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: एनजेसीएस मीटिंग से पहले मैनेजमेंट फॉर्मूला करे सार्वजनिक, बताए फंड, बोनस की तरह खाते में डालें बकाया एरियर

Azmat ali 10/09/2025 1 minute read
SAIL Bonus Management should make the Formula Public before NJCS Meeting Disclose the Funds Deposit the Outstanding Arrears in the Account like Bonus

सीटू से एनजेसीएस सदस्य व एसडब्ल्यूएफआई के राष्ट्रीय महासचिव ललित मोहन मिश्र से सूचनाजी.कॉम ने विशेष बातचीत की।

  • सेल प्रबंधन ने केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के सामने बोला था कि बोनस का फॉर्मूला बदला जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों के बोनस पर 20 सितंबर को फैसला होने की उम्मीद है। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस सदस्यों और सेल प्रबंधन के साथ मीटिंग होनी है। इस बार बोनस की राशि कितनी होगी, यह तय होगा। लेकिन, इससे पहले सवाल ये उठ रहे हैं कि बोनस का फॉर्मूले का क्या होगा?

सीटू से एनजेसीएस सदस्य व एसडब्ल्यूएफआई के राष्ट्रीय महासचिव ललित मोहन मिश्र से सूचनाजी.कॉम ने बातचीत की। उनका स्पष्ट रूप से कहना है कि सबसे पहले सभी यूनियन को एक मंच पर आना होगा। प्रबंधन बहुमत के आधार पर फैसला लेने का दांव खेलती है। कर्मचारियों को बेहतर बोनस दिलाने के लिए इस दांव को विफल करना ही होगा।
बोनस के तर्ज पर बकाया एरियर का पैसा भी डालिए खाते में

बोनस के साथ ही बकाया 39 माह के एरियर की मांग की को हम कभी छोड़ नहीं सकते। सेल प्रबंधन जिस तरह से पिछले दो साल से बगैर समझौता ही कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि डाल रहा है। उसी तरह से बकाया एरियर का पैसा भी डाल दे।

ये खबर भी पढ़ें: नेपाल के प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा, देश छोड़कर भागे, संसद आग के हवाले, पूर्व पीएम, मंत्रियों की पिटाई

सेल प्रबंधन बोनस पर ही एकतरफा फैसला लेकर खाते में पैसा डालता रहा है तो इस बार बकाया एरियर का पैसा भी इसी तरीके से डाल दे। कर्मचारियों के हित में कम से कम यह फैसला ले।

श्रमायुक्त के सामने सेल प्रबंधन बोला है बोनस फॉर्मूला बदलेंगे

बोनस फॉर्मूला बदले जाने के सवाल पर ललित मोहन मिश्र ने कहा-सेल प्रबंधन ने केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के सामने बोला था कि बोनस का फॉर्मूला बदला जाएगा। यह बात तो प्रबंधन भी मान चुकी है। अब अमल करने की जरूरत है। इस बार निश्चित रूप से बोनस फॉर्मूला बदला ही जाएगा। प्रबंधन क्या प्रस्ताव रखता है यह तो मीटिंग में ही खुलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: अब राष्ट्रपति का इस्तीफा, डिप्टी पीएम-वित्त मंत्री की दौड़ाकर पिटाई, पत्नी की हत्या, भारत ने जारी की Advisory

आखिरी समय में मीटिंग बुलाने का यह मकसद

सीटू के केंद्रीय नेता ने सेल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा-प्रबंधन की कोई गहरी चाल है। इसलिए बोनस की मीटिंग आखिरी वक्त में बुलाई जाती है, ताकि अधिक समय न दिया जा सके। ऐन वक्त पर जल्दबाजी में फैसला लेने का दबाव यूनियन नेताओं पर डाल दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Officers Association Elections 2025: अध्यक्ष पद पर आशीष का नाम वापस, अब बंछोर-कुल्मी में टक्कर, 26 ज़ेडआर निर्विरोध निर्वाचित, पढ़ें डिटेल

बोनस मद में कितना बजट, यह तो बताइए

बोनस फॉर्मूला बदलने आदि को लेकर प्रबंधन तत्काल मीटिंग बुलाकर, बिंदुवार चर्चा करे। कुछ दिन लगातार मीटिंग करनी पड़े तो करें। लेकिन, बहानेबाजी और कम बोनस देने की चाल बिल्कुल न चलें। साथ ही सेल प्रबंधन को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि बोनस मद में कितना बजट तय किया जाएगा। यह राशि भी स्पष्ट करनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ: CBT बैठक 10-11 अक्टूबर को, पेंशन पर बड़ी खबर

प्लांट स्तर पर कर्मचारियों का फीडबैक लेने का अवसर हो

प्रबंधन प्रस्तावित बोनस फॉर्मूले को सार्वजनिक करे, ताकि सभी यूनियनों को खुलकर अपनी बात रखने का मौका मिले। प्लांट स्तर पर कर्मचारियों का फीडबैक लेने के बाद एनजेसीएस सदस्य मीटिंग में बैठकर कोई फैसला ले सकें। ललित मोहन ने दो-टूक बोला कि कर्मचारी संघर्ष के लिए तैयार रहें। सीटू हर आंदोलन के लिए आगे बढ़ने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Good News: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, Exempted PF Trust Pensioners को सीधा फायदा, फंसा EPFO

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA Election 2025: क्या 5वीं बार खड़े हैं जीत के छोर, नरेंद्र कुमार बंछोर
Next: Visakhapatnam Steel Plant को बचाने सड़क का संघर्ष तेज करेगा स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, 3 प्रस्ताव पारित

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.