Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus News: बोनस फॉर्मूले के खिलाफ कैट में याचिका स्वीकार, सेल और सरकार को नोटिस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus News: बोनस फॉर्मूले के खिलाफ कैट में याचिका स्वीकार, सेल और सरकार को नोटिस

Azmat ali 25/05/2026 1 minute read
SAIL Bonus Big News Petition Against Formula Accepted in CAT, Notice to SAIL and Government

आरएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल और सरकार को नोटिस का जवाब चार सप्ताह के भीतर देना है।

  • प्रबंधन और एनजेसीएस यूनियन प्रतिनिधियों की जुगलबंदी ने सेल कर्मचारियों का शोषण के स्तर को और बढ़ा दिया है।
  • सेल बोनस (एएसपीएलआईएस) मामला। कैट दिल्ली ने सेल प्रबंधन तथा सरकार को नोटिस जारी किया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल बोनस को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है। राउरकेला स्टील प्लांट की यूनियन आरएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने बोनस फॉर्मूले को गलत करार देते हुए कैट में याचिका दायर की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल और सरकार को नोटिस जारी किया गया है। अगली तारीख पर सुनवाई होगी।

यूनियन के अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव का कहना है कि गलत तथा बहुमत आधारित एएसपीएलआईएस फॉर्मूला लागू करने और प्रत्येक वर्ष एकतरफा तरीके से कर्मियों के खाते में बोनस राशि भेजने के विरुद्ध कैट दिल्ली में मुकदमा दायर किया है। सोमवार 25 मई को हुई सुनवाई के बाद कैट ने सेल प्रबंधन, एनजेसीएस कंवीनर, इस्पात सचिव तथा श्रम सचिव को नोटिस भेजकर 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

आरएकेएस यूनियन के अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव के अनुसार सेल प्रबंधन सेल कर्मचारियों के शोषण के लिए नित्य नए नए हथकंडे अपना रही है। सेल चेयरमैन तथा निदेशक कार्मिक खुद अपने लिए पीबीटी का 5 प्रतिशत पीआरपी के रुप में लेते हैं, तो कर्मचारियों को अत्यंत जटिल तथा गलत फॉर्मूला के आधार पर 25-30000 रुपया कर्मचारियों के खाते में भेज दिया जाता है।

एनजेसीएस संविधान में लिखित है कि बहुमत के आधार पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी समझौते आपसी सहमति के आधार पर ही किए जाएंगे, लेकिन दूसरी तरफ सेल प्रबंधन द्वारा सभी समझौते बाहरी तथा गैर निर्वाचित यूनियन नेताओं को साथ लेकर बहुमत आधार पर लागू किए जा रहे है।

बोनस फॉर्मूला को न तो सीधे उत्पादन से लिंक किया गया है तथा न ही मुनाफे से ही लिंक किया गया है। वहीं, सेल के अधिशासी निदेशक लिखित रुप में खुद स्वीकार कर रहे है कि बोनस फॉर्मूला बहुमत आधारित लागू किया गया है, तो निदेशक कार्मिक भी एनजेसीएस मिनट्स के माध्यम से स्वीकार कर रहे है कि उपरोक्त बोनस फॉर्मूला किसी भी यूनियन को मंजूर नहीं है।

फिर भी सेल मैनेजमेंट उसी फॉर्मूला के आधार पर प्रत्येक वर्ष एकतरफा तरीके से कर्मियों के बैंक खाते में बोनस राशि भेज दे रही है। यूनियन ने अपनी याचिका में मांग किया है कि वर्तमान बोनस फॉर्मूला को रद्द कर कर्मचारियों के लिए भी पीआरपी फॉर्मूला लागू किया जाए। पीआरपी बोनस फॉर्मूला को वर्ष 2021 से प्रभावी कर पिछले सभी वर्षों का एरियर का भी भुगतान किया जाए।

एएसपीएलआईएस फॉमूला में भारतीय मजदूर संघ-बीएमएस, इंटक, हिंद मजदूर सभा-एचएमएस ने साइन किया है, जबकि हस्ताक्षर नहीं करने वाली यूनियन एटक और सीटू है।

सेल कर्मचारियों के शोषण का स्तर बढ़ा

आरएकेएस राउरकेला अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा-प्रबंधन और एनजेसीएस यूनियन प्रतिनिधियों की जुगलबंदी ने सेल कर्मचारियों का शोषण के स्तर को और बढ़ा दिया है। हस्ताक्षर करने वाली तथा हस्ताक्षर नहीं करने वाली सभी यूनियने गंभीर चुप्पी धारण कर मैनेजमेंट के मनोबल को बढ़ा रही हैं। अब न्यायालय पर ही भरोसा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्यूटी छोड़ कैंटीन में मौज! क्या RINL का फॉर्मूला अपनाएगा SAIL, सीखकर लौटी BSP टीम
Next: Bhilai Steel Plant में कार से घुसे चोर, CISF ने दौड़ाया, 1 धराया, 2 फरार, सवा लाख का कॉपर बरामद

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.