Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL PRP News: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पीआरपी आ रही खाते में, बीएसपी ओए बोला-थैंक्यू सेल मैनेजमेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL PRP News: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पीआरपी आ रही खाते में, बीएसपी ओए बोला-थैंक्यू सेल मैनेजमेंट

Azmat ali 28/07/2026 1 minute read
SAIL PRP News PRP for the 2024-25 financial year is being credited to accounts BSP OA says Thank you to SAIL management

SAIL PRP News: अफोर्डेबिलिटी क्लॉज के कारण तीसरा पे-रिविजन सेल में 01.01.2017 के बजाए 01.04.2020 से लागू हुआ था।

  • 1 जनवरी 2027 से अधिकारियों का चौथा पे-रिविजन लागू होना है, जिसके लिए सेफी प्रयासरत है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के अधिकारियों को सेल प्रबंधन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की पीआरपी का भुगतान इस माह के वेतन के साथ करने का निर्णय लिया है। सेल प्रबंधन ने अधिकारियों को बकाया पीआरपी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम पर बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन का पक्ष भी सामने आ गया है।

बीएसपी ओए का कहना है कि सेफी विगत कुछ समय से इस विषय में क्रियान्वयन हेतु प्रयासरत था। डी.पी.ई. द्वारा एम.ओ.यू. रेटिंग के निर्धारण होने के बाद भी पीआरपी के भुगतान में विलंब होने के कारण सेफी पदाधिकारियों द्वारा सेल प्रबंधन से पी.आर.पी. के भुगतान हेतु आग्रह करते हुए 16.05.2026 एवं 04.07.2026 को सेल प्रबंधन से चर्चा के दौरान इस विषय को प्रमुखता से उठाते हुए इस विषय पर चर्चा की गयी थी।

सेफी व ओए-बीएसपी सेल प्रबंधन द्वारा पीआरपी के भुगतान के निर्णय का स्वागत किया है एवं सेल के सीएमडी व निदेशकगण को धन्यवाद ज्ञापित किया है व उम्मीद की है कि अधिकारियों के लंबित मुद्दों पर शीघ्र ही सेल प्रबंधन सकारात्मक निर्णय लेगा।

सेफी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के पी.आर.पी. का भुगतान डीपीई के निर्देशानुसार एमओयू रेटिंग आने के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 में हो जाना था, किन्हीं कारणों से इसमें विलंब हुआ। सेफी चेयरमेन ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सेल के सभी अधिकारी अच्छे वित्तीय परिणाम के लिए प्रयासरत हैं। 01.01.2027 से अधिकारियों का चौथा पे-रिविजन लागू होना है, जिसके लिए सेफी प्रयासरत है। सर्वविदित हो कि अफोर्डेबिलिटी क्लॉज के कारण तीसरा पे-रिविजन सेल में 01.01.2017 के बजाए 01.04.2020 से लागू हुआ था।

मंगलवार को ओए-बीएसपी की मासिक बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने सेल प्रबंधन को वित्तीय वर्ष 2024-25 के पीआरपी भुगतान के लिए आभार प्रदर्शित किया है। बैठक में सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय संतोष सिंह, रेमी थॉमस, उपाध्यक्ष माइंस नितेश छत्री, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्या एवं अनु पी सहित जोनल प्रतिनिधिगण एमएआर शरीफ, एच एल सोनवानी, थालेस सिन्हा, रोहित हरित, आदित्य दुबे, निमेष गुप्ता, मिलिन्द बंसोड़, विकास कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Voluntary Retirement Scheme 2026: पढ़िए भिलाई स्टील प्लांट से वीआर लेने वाले 126 कर्मचारियों के नाम
Next: Bhilai Township को लैंड मोनेटाइजेशन से बाहर रखिए, नीति आयोग के उपाध्यक्ष को 500 कर्मचारियों ने भेजा आवेदन

Related Stories

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Township Constant fear of accidents Appeal to the Steel Secretary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.