Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: NJCS मीटिंग दिल्ली में, नेताओं की मांग 30 हजार के पार, फॉर्मूले में शामिल करें माइंस का प्रॉफिट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: NJCS मीटिंग दिल्ली में, नेताओं की मांग 30 हजार के पार, फॉर्मूले में शामिल करें माइंस का प्रॉफिट

Azmat ali 19/09/2025 1 minute read
SAIL Bonus NJCS meeting in Delhi, Dispute over Bonus of more than 30,000, Demand to include Mine Profits in the Formula

नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस की बड़ी बैठक शनिवार को। इंटक, सीटू, एचएमएस, एटक, बीएमएस नेता पहुंचे दिल्ली।

  • बोनस फॉर्मूले में सिर्फ अब तक स्टील पर बात होती है, माइंस पर कोई फोकस नहीं होता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर दिल्ली में शनिवार को नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस की बड़ी बैठक होने जा रही है। सेल प्रबंधन के साथ इंटक, बीएमएस, सीटू, एटक, एचमएस के नेता आमने-सामने होंगे। बोनस फॉर्मूले को लेकर विवाद की स्थिति है। इससे निपटना एनजेसीएस नेताओं के लिए तेढी खीर है।

बावजूद, नेताओं ने ताल ठोका है कि कुछ भी हो जाए, 30 हजार से अधिक ही बोनस की मांग की जाएगी। पहले सेल प्रबंधन की ओर से आने वाले प्रस्ताव को सुना जाएगा। इसके बाद सभी पांचों यूनियन के नेता एक साथ एक मंच से आवाज उठाएंगे। कर्मचारी हित में फैसला लिया जाएगा।

एनजेसीएस सदस्य एचएमएस के महासचिव राजेंद्र सिंह दुर्गापुर के सुकांतो रक्षित के साथ मीटिंग में शामिल होंगे। सूचनाजी.कॉम से बातचीत करते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा-कुछ भी हो जाए, 30 हजार से अधिक बोनस लेकर रहेंगे। इससे कम में कोई बात नहीं होगी। पिछली बार साढ़े 26 हजार बोनस मिला था। इस बार 30 हजार को पार कराने का जोर है। पांचों यूनियन के नेता एक साथ बैठेंगे, फिर बात रखेंगे। मैनेजमेंट पूर्व में बोल चुकी है कि फॉमूर्ला बदलेंगे। इसी पर अमल कराया जाएगा।

सीटू से एसडब्ल्यूएफआई के महासचिव ललित मोहन मिश्र के साथ बिश्वरूप बनर्जी एनजेसीएस मीटिंग में बैठेंगे। ललित मोहन मिश्र का कहना है कि वर्तमान फॉर्मूले पर इंटक, एचएमएस, बीएमएस ने साइन किया था, जो अब फॉर्मूला को बदलने की मांग लगातार कर रहे हैं। इससे साफ है कि हम सभी यूनियन के लोग बोनस फॉर्मूले को बदलवाने के लिए एकजुट हैं।

बोकारो से रंजय कुमार के साथ मीटिंग में शामिल होने के लिए बीएमएस के केंद्रीय नेता डीके पांडेय भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा-अभी से कुछ भी बताना संभव नहीं है। फॉर्मूला क्या होगा, वहां बैठने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

एटक से रामाश्रय प्रसाद सिंह और विद्यासागर गिरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिछली बार जबरन पेमेंट किया गया था, सबने विरोध किया था। सहमति बनाकर पेमेंट की मांग की गई थी। इस बार प्रयास होगा कि प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी, घटते मैनपॉवर, बढ़ते टार्गेट पर ही फोकस किया जाएगा।

बोनस फॉर्मूले पर सुधार की जरूरत है। पिछली बार जो स्कीम बनी थी, उस पर साइन करने वालों ने भी माना था कि पारदर्शिता में कमी थी। 28 हजार बेस पेमेंट और इससे अधिक बोनस होना था। लेकिन, इससे कम पेमेंट दिया गया था। केंद्रीय श्रमायुक्त के पास मामला विचाराधीन है।
अब तक स्टील पर बात होती है। माइंस पर कोई फोकस नहीं होता है। एनएमडीसी का उदाहरण देखिए। प्लांट के साथ माइंस के फायदे पर भी बात होनी चाहिए। सभी यूनाइटेड होकर बात रखेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA Election 2025 Final Voting: भिलाई स्टील प्लांट के 90.57% प्रतिशत अधिकारियों ने डाले वोट, महासचिव-कोषाध्यक्ष पर फंसा पेंच
Next: बोनस मीटिंग से पहले भिलाई, राजहरा, राउरकेला और अलाय स्टील के कर्मचारी उतरे सड़क पर, पढ़ें कहां-क्या हुआ

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.