Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: दुर्गापुर स्टील प्लांट में बगावत, DIC-ED कार्यालय में घुसने से CISF ने रोका, 6 अक्टूबर से प्लांट बंद करने की धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: दुर्गापुर स्टील प्लांट में बगावत, DIC-ED कार्यालय में घुसने से CISF ने रोका, 6 अक्टूबर से प्लांट बंद करने की धमकी

Azmat ali 26/09/2025 1 minute read
SAIL Bonus Rebellion at Durgapur Steel Plant Dispute with CISF Over Entry into DIC-ED Office Threat to Shut Down Plant From October 6

प्रबंधन को चेतावनी अगर 6 अक्टूबर से पहले तत्काल सम्मानजनक ASPLIS बोनस को लेकर फैसला नहीं हुआ तो कामकाज ठप होगा।

  • इंटक के बैनर तले नारेबाजी करते हुए दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी डीआइसी के रूम में घुसने की कोशिश की।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों का गुस्सा भी बोनस को लेकर सातवें आसमान पर है। शुक्रवार दोपहर को डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्र के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की। साथ ही प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि अगर 6 अक्टूबर से पहले तत्काल सम्मानजनक ASPLIS बोनस को लेकर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो 6 अक्टूबर के बाद प्लांट बंद कर दिया जाएगा।

इंटक के बैनर तले नारेबाजी करते हुए दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी डीआइसी के रूम में घुसने की कोशिश की। लेकिन, इससे पहले ही सीआइएसएफ जवानों ने घेराबंदी करके रोक दिया। कहासुनी हुई। हंगामा हो गया। डीआइसी कार्यालय की ओर से कहा गया कि ईडी एचआर से मिलकर ज्ञापन सौंप दीजिए।

ये खबर भी पढ़ें: CBT मीटिंग से पहले देशभर के पेंशनभोगियों ने दिखाया गुस्सा, EPS 95 हायर व न्यूनतम पेंशन पर फंसा है पेंच

इसके बाद प्रदर्शनकारी इस्पात भवन में ईडी एचआर के कार्यालय के बाहर घेराव कर दिए। कार्यालय में भीड़ घुसने की कोशिश करती रही, लेकिन यहां भी कामयाबी नहीं मिल सकी। अंत में चार यूनियन नेता अंदर गए और ज्ञापन सौंप दिया।

इंटक यूनियन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। महासचिव रजत दीक्षित के संयोजन में शुक्रवार दोपहर 2 बजे से आक्रोशित कर्मचारियों ने विरोध में आवाज बुलंद किया। सेल प्रबंधन द्वारा केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की मांगों की अनदेखी कर सेल कर्मचारियों को न्यूनतम वार्षिक पूजा बोनस का भुगतान जबरन किए जाने के विरोध में इंटक डीएसपी ने काला दिवस मनाया। डीआईसी कार्यालय के सामने विरोध कार्यक्रम भी आयोजित किया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: कोल इंडिया के कर्मचारियों को मिलेगा अबकी बार 1 लाख 3 हजार Bonus, पढ़ें कब-कितना मिला था बोनस

यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि लाभांश के अनुसार “बढ़ा हुआ पूजा बोनस” कर्मचारियों में तुरंत वितरित किया जाए और एमओए पर हस्ताक्षर करके पूर्ण एनजेसीएस बैठक तुरंत की जाए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों के साथ यूनियन के संयुक्त सचिव/संयोजक रजत दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष परेश नाथ कर्मकार, उपाध्यक्ष राणा सरकार, समीर कुमार रॉय, असीम मसान, शुभंकर बोस, देवव्रत साहा, संजीव घोष, दीपांकर दुबे, रीपा दास चौधरी और अन्य नेता उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में ट्रक मालिकों की हड़ताल वापस, 1500 वाहनों की आवाजाही शुरू, कलेक्टर, SSP, ED वर्क्स तक मंथन, चोरों पर लगेगा ऐसे नकेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोल इंडिया के बोनस पर कोयला मंत्री, मंत्रालय ने लिया श्रेय, दी बधाई, इधर-BAKS ने दागे SAIL पर सवाल
Next: Bhilai Steel Plant: रेल मिल में सीटू ने मजबूत किया संगठन, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.