Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL NEWS: दीर्घ सेवा पुरस्कार, सेवानिवृत्ती पर मिलने वाले उपहारों में बदलाव कीजिए साहब, BAKS बोकारो की ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL NEWS: दीर्घ सेवा पुरस्कार, सेवानिवृत्ती पर मिलने वाले उपहारों में बदलाव कीजिए साहब, BAKS बोकारो की ये मांग

Azmat ali 23/12/2025 (Last updated: 23/12/2025) 1 minute read
sail-bsl-news-demand-for-changes-in-long-service-awards-and-retirement-gifts-baks-bokaro-demands

स्पात मंत्रालय की दूसरी नवरत्ना कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड, नगरनार आयरन एंड स्टील लिमिटेड के कार्मिको को सोने का सिक्का मिलता है।

एनएमडीसी आदि कंपनियों के तर्ज पर उपहार देने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने बीएसएल की अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को पत्र लिखकर लांग सर्विस अवार्ड तथा सेवानिवृत्ती उपरांत मिलने वाले उपहार में बदलाव की मांग किया है।

यूनियन का कहना है कि बोकारो इस्पात संयंत्र में कर्मठ तथा लगनशील कर्मचारियों की काफी संख्या है। जिनके बल पर आज भी बोकारो इस्पात संयंत्र, सेल की श्रेष्ठ इकाइयों में से एक है। विगत कई दशक से 25 वर्ष सेवा पूरा करने वाले कार्मिकों को दीर्घ सेवा पुरस्कार के रूप में सलेम इस्पात का बर्तन सेट, उपहार स्वरूप दिया जा रहा है।

इन उपहार का मूल्य 4000 के आस पास है, जो उनके पूरे सेवा काल मे मात्र एक बार दिया जा रहा है। उपरोक्त पुरस्कार तथा उपहार, सेल तथा बोकारो इस्पात संयंत्र के सभी कार्मिकों (अधिकारी , कर्मचारी) को प्रदान किया जाता है। कार्मिकों के मेहनत को बढ़ते उत्पादन तथा मुनाफे से समझा जा सकता है, जबकि सेल की श्रम शक्ति प्रत्येक माह कम हो रही है।

जबकि इस्पात मंत्रालय की दूसरी नवरत्ना कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड, नगरनार आयरन एंड स्टील लिमिटेड के कार्मिको को 20 वर्ष, 25 वर्ष, 30 वर्ष तथा 35 वर्ष सेवा पूरा करने पर अलग-अलग क्रमशः 5 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम तथा 25 ग्राम का स्वर्ण मुद्रा स्मृति स्वरूप एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा भेंट किया जा रहा है।

वहीं, अन्य नवरत्न कंपनी नालको तथा एनएमडीसी में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को भी 40000 तक भ्रमण वाउचर उपहार स्वरूप दिया जा रहा है, जबकि बीएसएल कार्मिकों को 2500 का सलेम इस्पात का बर्तन सेट उपहार के रुप में दिया जा रहा है।

अपने पत्र में यूनियन ने मांग किया है कि दीर्घ सेवा पुरस्कार का स्वरूप एनएमडीसी लिमिटेड के तर्ज पर किया जाए तथा सेवानिवृत्त उपरांत मिलने वाले उपहार को भी भविष्य के हिसाब से आकर्षक किया जाए।

अध्यक्ष हरिओम ने कहा-सेल में कर्मचारियों से जुड़ी अधिकतर सुविधाएं या तो बंद है या वर्षों पुराने पैटर्न/दर से दी जा रही है। इसका एक उदाहरण दीर्घ सेवा पुरस्कार तथा सेवानिवृत्ती उपहार है, जो वर्तमान में सेल कार्मिकों के जीवन में एक बार आता है। उसमें स्टील के बर्तन देकर कोरम पूरा किया जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plan के डायरेक्टर इंचार्ज बने प्रिय रंजन, कैबिनेट ने दी मंजूरी
Next: Bhilai Steel Plant: विधायक देवेंद्र यादव की हालत और नाजुक, जिला प्रशासन ने कहा-BSP संग बुधवार को विधायक की मीटिंग

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.