Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: भिलाई कर्मचारी यूनियन ने पहला स्थापना दिवस मनाया मकर संक्रांति पर, सबने खाई खिचड़ी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: भिलाई कर्मचारी यूनियन ने पहला स्थापना दिवस मनाया मकर संक्रांति पर, सबने खाई खिचड़ी

Azmat ali 16/01/2026 (Last updated: 16/01/2026)
SAIL BSP Bhilai Karmachari Union Celebrated its first Foundation Day on Makar Sankranti, Served Khichdi to Everyone

BHILAI बीएसएनएल चौक सेक्टर 1 में खिचड़ी वितरित की गई। भारी संख्या में कर्मचारियों एवं श्रमिकों की उपस्थिति रही।

  • यूनियन का मानना है कि विषयों को उठाने से कर्मचारियों का भला होता ही है। प्रबंधन को भी यह समझना चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएमएस से अलग होने के बाद भिलाई कर्मचारी यूनियन ने अपना पहला स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस उपलक्ष्य में बीएसएनएल चौक सेक्टर 1 में खिचड़ी वितरित की गई। भारी संख्या में कर्मचारियों एवं श्रमिकों की उपस्थिति रही। अन्य ट्रेड यूनियन के नेता भी शामिल हुए।

यूनियन का कहना है कि भिलाई कर्मचारी यूनियन अपने गठन के बाद लगातार कर्मचारियों तथा संयत्र के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संयंत्र एवं कर्मचारियों की सुरक्षा संयंत्र स्थित क्वार्टर की समस्या, रिटेंशन लाइसेंस, अस्पताल में मरीजों उनके परिजनों को आ रही परेशानियां,39 महीने का एरियर्स कर्मियों की सुविधाओं में कटौती संयंत्र के बाहर एवं भीतर टूटी सड़कों के संबंध में प्रबंधन से नित्य चर्चा एवं न्यूज के माध्यम से उनका ध्यान आकर्षित करा रहे हैं। कुछ विषयों को प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का निराकरण भी किया है।

यूनियन का मानना है कि विषयों को उठाना हमारी जिम्मेदारी है। प्रबंधन को भी यह समझना चाहिए कि यूनियन द्वारा उठाए गए विषयों से संयंत्र के साथ कर्मचारियों का भला तो होता ही है। प्रबंधन को भी वस्तुस्थिति समझने और उसका निराकरण करने में आसानी होती है।

खिचड़ी वितरण के दौरान अध्यक्ष राजेश चौहान, महामंत्री अशोक माहौर, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद पांडेय, श्रीनिवास मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रवीण मारडीकर, उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, तरूण सेमुअल, ओपी तीतरमारे, डीजीएस अनुराग महुलकर, एसएस यादव, विष्णु साहू, रोहित पान्डेय, देवेन्द्र कौशिक, धर्मेन्द्र धामू, रामजी सिंह, अरविंद पाण्डेय, संरक्षक एविसन वर्गिस, सोम भारती, सुधाकर वनवे, शैलेश सिंह, महेंद्र सिंह, यशजीत, डम्टी, राजेश सिंह, संतोष सिंह उपस्थित थे।

अन्य यूनियन के प्रतिनिधि के तौर पर इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, बीएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष रवि सिंह, एसएम पांडेय, निर्मल मिश्रा, इस्पात कर्मचारी सोसाइटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा, आईपी मिश्रा, अनिल सिंह, आरडी पांडेय, संजय तिवारी, अनिल जैन के अलावा समाज सेवी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट में सुपरवाइजर की मौत, CISF जवान ने दिया सीपीआर, नहीं बची जान
Next: Durgapur Steel Plant: सीजीएम टाउनशिप का घेराव, सीआइएसएफ जवानों से धक्का-मुक्की, क्वार्टर लाइसेंसिंग समेत 12 मांग

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.