Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP ब्लास्ट फर्नेस: अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP ब्लास्ट फर्नेस: अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

17/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSP-Blast-Furnace-Officers-and-employees-received-Shiromani-Award

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) के ब्लास्ट फर्नेस विभाग (Blast Furnace Department) में पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार (Pali and Karma Shiromani) वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनवरी से मार्च2024 तिमाही के लिए प्रबन्धक मयंक वर्मा को पाली शिरोमणि पुरस्कार तथा मार्च 2024 के लिए सुनाराम टुडु एवं राजकुमार त्यागी एवं अप्रैल 2024 के लिए बिसर्जन पटेल व मुन्नाराम ध्रुव को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कृत कार्मिकों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उनके जीवन साथी के लिए एक प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Steel Authority of India Limited  में WoW नीति लांच, कार्मिक कहीं से भी कर सकते हैं काम

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) सौम्य तोकदार ने विषम परिस्थितियों में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने हुए विभाग में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने के लिए सभी पुरस्कृत कार्मिकों को बधाई दी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने तथा अपने सहकर्मियों को भी प्रोत्साहित करने का आव्हान किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: देशभर में IVF का खर्च उठा रही कंपनियां, सेल के कर्मचारी-अधिकारी को भारी नुकसान

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) बीजू जॉर्ज ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई दी एवं शिरोमणि पुरस्कार योजना के बारे में बताते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य, अपने कार्य स्थल में सुरक्षा के मानक मापदंडो के साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करना है।

ये खबर भी पढ़ें : Gold-Silver Price: अक्ष्य तृतीया के बाद औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, बढ़े चांदी के तेवर, देखें आज का रेट

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत अब तक ब्लास्ट फर्नेस विभाग (Blast Furnace Department) के 22 अधिकारियों को पाली शिरोमणि तथा 128 कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

समारोह में महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-प्रचालन) राजेश गायकवाड़, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-विद्युत) गुज्जू श्रीनिवास, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-8) आर आनंद, वरिष्ठ प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) अभिजीत चौधरी, वरिष्ठ प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) राकेश शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) विनोद दास, प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) मुकेश शर्मा तथा अन्य विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO BIG NEWS: शिक्षा, विवाह और आवास के लिए ऑटो क्लेम सॉल्यूशन, 10 नहीं, 3 दिन में लीजिए घर बैठे पैसा

उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारीगणों ने भी अपने-अपने सम्बोधन में सभी पुरस्कार विजेताओं के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके साथ अपने कार्यानुभवों को साझा किया और उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ अधिकारी (कार्मिक) मदन मोहन श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त श्रमकल्याण अधिकारी सोहील अहमद तथा ममता एवं दिव्यांका का विशेष योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ न्यूज: राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 9 जून तक

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township को संवार रहा Bhilai Steel Plant, जयंती स्टेडियम के सामने Flight of Steel Artwork, पढ़िए डिटेल
Next: SAIL बोकारो स्टील प्लांट की 4 खबरें पढ़िए एक साथ

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.