Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऑनलाइन दवा का सिस्टम चालू, पहले दिन काउंटरों पर उमड़ी भीड़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऑनलाइन दवा का सिस्टम चालू, पहले दिन काउंटरों पर उमड़ी भीड़

13/01/2025 1 minute read
SAIL BSP: Online medicine system started in Sector 9 Hospital, crowd gathered at the counters on the first day

Jawaharlal Nehru Hospital & Research Centre के डाक्टर अब ऑनलाइन दवा लिख रहे हैं। नई व्यवस्था की रफ्तार काफी ढिली है।

  • मरीजों को राहत और व्यवस्था सुधार के लिए आनलाइन सिस्टम शुरू किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) द्वारा संचालित सेक्टर 9 हॉस्पिटल से बड़ी खबर है। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 (Jawahar Lal Nehru Hospital and Research Centre Sector 9) में पर्ची से दवा लेने की व्यवस्था अब बंद होनी शुरू हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी न्यूज: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल में सेफ्टी पर खास इवेंट

Jawaharlal Nehru Hospital & Research Centre के डाक्टर अब ऑनलाइन दवा लिख रहे हैं, जो फॉर्मेसी के सिस्टम पर दिखेगी। मरीज को अब पर्ची लेकर जाने की जरूरत नहीं है। मरीज को काउंटर पर एक नंबर बताना होगा, जो फार्मेसी पर तैनात कर्मचारी चेक करके सिस्टम में डाक्टर द्वारा लिखी दवाइयां मरीज या उनके परिवार को सौंप देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड को मिला बड़ा सर्टिफिकेट

सोमवार को दवाई के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है, जिसके कारण फार्मेसी पर काफी भीड़ थी। रविवार की छुट्टी की वजह से सोमवार को अधिक भीड़ रही। वहीं, ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत का पहला दिन था। इसकी वजह से सिस्टम को समझने में काफी समय भी गुजर रहा था। काउंटरों पर लाइन लगी रही।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट खाली न कराए आवास, सेल दुर्गापुर के तर्ज पर लाइसेंस पर दीजिए मकान

अब तक की व्यवस्था के अनुसार डाक्टर मेडिकल बुक पर दवाइयों का नाम लिखने के बाद स्लिप बनाकर देते रहे। अब डाक्टर सिस्टम पर ही दवाइयों का नाम लिख रहे हैं, जिसको फॉर्मेसी पर ओपन करके कर्मचारी देख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-5 में धमाका, हॉट मेटल बिखरा बाहर, अफरा-तफरी

ऑनलाइन सिस्टम पर दवा का नाम लिखकर सेव करने के बाद एक नंबर जेनरेट होता। पर्सनल नंबर की जगह सीएफआर नंबर है। यह नंबर फॉर्मेसी के सिस्टम पर इंटर करते ही पेज ओपन होता। इसी पेज पर दर्ज दवाइयों को फॉर्मेसी काउंटर पर दी जा रही है।

SAIL BSP: Online medicine system started in Sector 9 Hospital, crowd gathered at the counters on the first day

ये खबर भी पढ़ें: BSP-BSL हादसे, मौत का जिक्र अधिकारियों के ACR में कराइए SAIL चेयरमैन साहब: BAKS

नई व्यवस्था 8 काउंटर में से 2 काउंटर पर चालू की गई है। सिस्टम स्लो होने की वजह से डाक्टर भी परेशान रहे। ईएनटी,आई और डेंटल डिपार्टमेंट में इसकी शुरुआत की गई है। स्त्री रोग विभाग में तैयारी है। धीरे-धीरे सभी विभाग में ऐसी व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में हर दिन ढाई से 3 हजार मरीज आते हैं। बीमारी के सीजन में संख्या साढ़े 4 हजार से अधिक हो जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने डायरेक्टर इंचार्ज से प्रमोशन, बकाया पैसा और 20 लाख के मेडिक्लेम पर की सीधी बात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएमडीसी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, पे-स्केल पर चर्चा
Next: Bhilai Steel Plant: 1350 बच्चों ने पेंटिंग से पढ़ाया सेफ्टी का पाठ, ईडी वर्क्स भी निहारते रहे रंगों की दुनिया

Related Stories

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.