Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Chairman Amarendu Prakash: 28 साल गुजरा बोकारो स्टील प्लांट में, अब दिल्लीवासी, BSL ने किया बाय-बाय
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Chairman Amarendu Prakash: 28 साल गुजरा बोकारो स्टील प्लांट में, अब दिल्लीवासी, BSL ने किया बाय-बाय

01/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-Chairman-Amarendu-Prakash-28-years-passed-in-Bokaro-Steel-Plant-now-he-will-be-a-resident-of-Delhi-BSL-did-bye-bye

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के नवागत चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश की बोकारो स्टील प्लांट से विदाई हो गई है। बतौर चेयरमैन उन्हें सीआइएसएफ ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कल तक डायरेक्टर इंचार्ज की भूमिका निभाने वाले अमरेंदु प्रकाश आज चेयरमैन के रूप में रहे। इसी हिसाब से प्रोटोकॉल बनाया गया। 28 साल बोकारो स्टील प्लांट में सेवा देने वाले अमरेंदु प्रकाश अब दिल्लीवासी हो गए हैं। 1991 में बोकारो से जुड़े थे। बीच में 4 साल बोकारो से बाहर रहे। शेष समय बीएसएल में ही गुजरा।

ये खबर भी पढ़ें:  मोदी सरकार बेच रही Coal India की 3% हिस्सेदारी, शेयर भाव 11 रुपए तक टूटा, SAIL में गिरावट जारी

दोपहर में रांची से दिल्ली के लिए फ्लाइट है। सड़क मार्ग से वह बोकारो से रांची के लिए रवाना हुए। शाम को अमरेंदु प्रकाश सेल कारपोरेट आफिस स्थित अपने कार्यालय में बैठेंगे। बता दें कि चेयरमैन का चार्ज बुधवार शाम को ही डिजिटली संभाल चुके हैं। अब प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: BSL के DIC अमरेंदु प्रकाश गुरुवार को संभालेंगे Steel Authority of India Limited के चेयरमैन का कामकाज

गुरुवार सुबह चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश बंगले से निकलने के बाद सीधे बोकारो जनरल हॉस्पिटल पहुंचे। वहां चिकित्सकों और कर्मचारियों से मुलाकात की। हालचाल लेने के बाद वह नगर सेवा विभाग पहुंचे। यहां सीजीएम ने स्वागत किया। इसी दौरान विभाग प्रमुखों के अलावा विभागीय कार्मिकों से मुलाकात की। इसके बाद वह इस्पात भवन पहुंचे, जहां सीआइएसएफ ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। विदाई के दौरान ईडी, सीजीएम, जीएम सहित आफिसर्स एसोसिएशन, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। महिला कार्मिक भी मौजूद रहीं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी सरकार बेच रही Coal India की 3% हिस्सेदारी, शेयर भाव 11 रुपए तक टूटा, SAIL में गिरावट जारी
Next: SAIL कर्मचारियों के लाखों बकाया और RFID के खिलाफ दुर्गापुर स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स का घेराव कल

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.