SAIL CMD इंटरव्यू 28 मार्च को: ये दिग्गज शॉर्टलिस्ट, मनीष राज, आलोक वर्मा, अशोक पंडा रेस में, एडिशनल सेक्रेटरी भी

SAIL CMD Interview on March 28 These Big Names are Shortlisted Manish Raj Alok Verma Ashok Panda are in the Race, along with Additional Secretary
  • SAIL के नए CMD के लिए 28 मार्च को इंटरव्यू, 10 उम्मीदवारों को किया गया शॉर्टलिस्ट।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। Public Enterprises Selection Board (PESB) ने Steel Authority of India Limited (SAIL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के चयन के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, इंटरव्यू 28 मार्च 2026 को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में Ministry of Steel के सचिव बोर्ड की सहायता के लिए उपस्थित रहेंगे।

इन उम्मीदवारों को बुलाया गया इंटरव्यू के लिए

Manish Raj Gupta: निदेशक (माइनिंग), SAIL, साथ ही RINL के CMD (अतिरिक्त प्रभार)
Alok Verma: डायरेक्टर-इन-चार्ज, राउरकेला स्टील प्लांट
Dr Ashok Kumar Panda: निदेशक (वित्त), SAIL (अतिरिक्त प्रभार: डायरेक्टर कमर्शियल)
Bipin Kumar Giri: कार्यकारी निदेशक (माइंस डेवलपमेंट)
Munna Prasad Singh: कार्यकारी निदेशक (माइंस), राउरकेला
Anish Sengupta: कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट्स)
Krishna Gopal Agarwal: निदेशक (वित्त), RITES लिमिटेड
Anup Kumar Satpathy: प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
Pudi Hariprasad: चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर (CAO), रेलवे
Chetan Prakash Jain: एडिशनल सेक्रेटरी एवं फाइनेंशियल एडवाइजर, साथ ही CMD, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

क्या है खास

हर बार की तरह इस बार भी CMD पद की दौड़ में SAIL के अंदरूनी अधिकारियों के साथ अन्य PSU और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि Chetan Prakash Jain केंद्र सरकार में Additional Secretary स्तर के अधिकारी भी इस रेस में हैं, जिससे मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।

प्रेजेंटेशन भी देना होगा

आदेश के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को अपने अनुभव, उपलब्धियों और SAIL के विजन पर प्रस्तुति (अधिकतम 6 स्लाइड) भी देनी होगी, जिसे इंटरव्यू से दो दिन पहले PESB को भेजना अनिवार्य है। अब 28 मार्च को होने वाले इंटरव्यू के बाद यह साफ हो जाएगा कि देश की महारत्न कंपनी SAIL की कमान किसे सौंपी जाएगी।