Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL DSP NEWS: इस्पात सचिव के आदेश पर अमल, दुर्गापुर स्टील प्लांट के 11 कर्मचारियों का ट्रांसफर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL DSP NEWS: इस्पात सचिव के आदेश पर अमल, दुर्गापुर स्टील प्लांट के 11 कर्मचारियों का ट्रांसफर

Azmat ali 13/05/2026 1 minute read
SAIL DSP NEWS 11 Employees of Durgapur Steel Plant Transferred as Per the Orders of Steel Secretary

प्रोजेक्ट, एजुकेशन, सीएएस, एचआर नॉन वर्क्स, एचआर वर्क्स से कर्मचारियों का ट्रांसफर टाउन सर्विस डिपार्टमेंट में किया गया है।

  • इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के निर्देश के बाद सेल के विभिन्न संयंत्रों में कार्मिकों के ट्रांसफर की कार्रवाई चल रही है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट में बड़े स्तर पर तबादले की प्रक्रिया जारी है। 11 अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद अब प्रबंधन ने 11 कर्मचारियों का भी विभागीय स्थानांतरण कर दिया है। अलग-अलग विभागों में कार्यरत इन कर्मचारियों को टाउन सर्विसेज विभाग में भेजा गया है।

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के निर्देश के बाद सेल के विभिन्न संयंत्रों में लंबे समय से एक ही जगह पर जमे कार्मिकों को हटाने की कार्रवाई चल रही है। बोकारो, राउरकेला, भिलाई, इस्को बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट में लगातार तबादले किए जा रहे हैं। प्रबंधन का फोकस ऐसे कर्मचारियों पर है, जो पांच वर्षों से अधिक समय से एक ही विभाग में कार्यरत हैं।

दुर्गापुर स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें गौतम कर्माकर को एचआर-ओडी से टाउन सर्विसेज, सौमेन मंडल को एजुकेशन विभाग से टाउन सर्विसेज, श्यामा पदा रक्षित को एचआर-एनडब्ल्यू से टाउन सर्विसेज तथा जयंता साहा को एजुकेशन विभाग से टाउन सर्विसेज में भेजा गया है।

इसी तरह अरिंदम हाजरा को प्रोजेक्ट विभाग से, मानस चट्टोपाध्याय को सीएएस विभाग से, संजय पाल को एचआर-वर्क्स से, स्वपन चटर्जी को प्रोजेक्ट विभाग से, शैलेंद्र कुमार को प्रोजेक्ट विभाग से, दीपक कुमार ठाकुर को प्रोजेक्ट विभाग से और सुजॉय भट्टाचार्जी को प्रोजेक्ट विभाग से हटाकर टाउन सर्विसेज विभाग में पदस्थ किया गया है।

प्रबंधन के आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी अपने वर्तमान विभाग से कार्यमुक्त होने के बाद सीजीएम (टाउन सर्विसेज) को रिपोर्ट करेंगे। लगातार हो रहे तबादलों से कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

दुर्गापुर स्टील प्लांट की ये है लिस्ट

गौतम कर्माकर: एचआर-ओडी से टाउन सर्विसेज
सौमेन मंडल: एजुकेशन विभाग से टाउन सर्विसेज
श्यामा पदा रक्षित: एचआर-एनडब्ल्यू से टाउन सर्विसेज
जयंता साहा: एजुकेशन विभाग से टाउन सर्विसेज
अरिंदम हाजरा: प्रोजेक्ट विभाग से टाउन सर्विसेज
मानस चट्टोपाध्याय: सीएएस विभाग से टाउन सर्विसेज
संजय पाल: एचआर-वर्क्स से टाउन सर्विसेज
स्वपन चटर्जी: प्रोजेक्ट विभाग से टाउन सर्विसेज
शैलेंद्र कुमार : प्रोजेक्ट विभाग से टाउन सर्विसेज
दीपक कुमार ठाकुर: प्रोजेक्ट विभाग से टाउन सर्विसेज
सुजॉय भट्टाचार्जी: प्रोजेक्ट विभाग से टाउन सर्विसेज।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: बीएसपी राजहरा हादसे में 3 मजदूरों की मौत पर एक्शन, DGM, AGM सस्पेंड
Next: BSP Rajhara Accident Update: नौकरी और 18 लाख पर सहमति, अब तीनों शव का पोस्टमार्टम, जेएन ठाकुर ने संभाले हालात

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.