Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL E0 Exam: 362 कर्मचारियों को नहीं बनना है BSP, RSP, BSL, DSP, ISP में जूनियर आफिसर, छोड़ा एग्जाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL E0 Exam: 362 कर्मचारियों को नहीं बनना है BSP, RSP, BSL, DSP, ISP में जूनियर आफिसर, छोड़ा एग्जाम

29/05/2024 1 minute read
SAIL-E0-Exam-362-employees-do-not-want-to-become-junior-officers-in-BSP-RSP-BSL-DSP-ISP-absent-from-the-exam-4
  • दुर्गापुर से 47, बोकारो 33, आइएसपी से 5 कर्मचारी परीक्षा से खुद को बाहर कर लिए। इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट से 146 में 141 कर्मचारी एग्जाम में शामिल हुए।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में जूनियर आफिसर परीक्षा हो गई। बुधवार को जेओ 2024 परीक्षा से चौकाने वाले रिजल्ट सामने आए। BSP, RSP, BSL, DSP, ISP से 362 कर्मचारियों ने जूनियर आफिसर बनने का मौका ही छोड़ दिया। परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इसका कारण व्यक्तिगत हो सकता है या काम का दबाव…। लेकिन, ज्यादातर लोग कम्प्यूटर आधारित परीक्षा को लेकर तनाव में बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Automobile Sector: AC ऑन रखने से कार पर इफेक्ट, फ्यूल खर्च, Load और इंजन की सेहत, जानिए खास खबर

राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant) से 1252 कर्मचारियों को इम्तिहान में बैठना था। संभलपुर में 2, सुंदरगढ़ में 1, राउरकेला में 3 सेंटर थे। लेकिन परीक्षा देने के लिए 116 लोग नहीं पहुंचे। 1136 हाजिर ही हाजिर बताए जा रहे हैं।

SAIL E0 Exam: 362 employees do not want to become junior officers in BSP, RSP, BSL, DSP, ISP, absent from the exam
Steel Authority of India Limited-SAIL में ई0 परीक्षा को लेकर पूरी तस्वीर अब साफ होती दिख रही है। सभी प्लांट का आंकड़ा आपके सामने प्रस्तुत है।

सेल में सबसे ज्यादा भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से 1695 कर्मचारियों को परीक्षा में बैठना था। भिलाई से 161 लोग 3 परीक्षा सेंटरों पर पहुंचे ही नहीं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL E0 EXAM LIVE: जूनियर आफिसर बनने का ख्वाब Reasoning, अंग्रेजी कर रहा चकनाचूर, कई कर्मचारी खिलखिलाए

पश्चिम बंगाल स्थित सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट-DSP से 454 में से 407 ही शामिल हुए। यहां से 47 कर्मचारी ऑनलाइन एग्जाम देने नहीं पहुंचे।
बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) और Jharkhand Group of Mine से जूनियर आफिसर परीक्षा (Junior Officer Exam) में 536 कर्मचारियों के भाग्य का फैसला होना था। बोकारो के 2 और धनबाद में 1 परीक्षा केंद्र पर 503 कर्मचारी ही ऑनलाइन देने पहुंचे। बाकी के 11 अभ्यर्थियों (547-536=11) को अन्य परीक्षा केंद्रों से शामिल होना था, जिनका ब्यौरा अभी नहीं मिल पाया है।

ये खबर भी पढ़ें : Junior Officer Exam 2024: कर्मचारी से अधिकारी बनने से पहले भड़का गुस्सा, भीषण गर्मी से बचाव का इंतजाम नहीं, परीक्षा सेंटर पर भारी बवाल

बता दें कि अकेले बोकारो के सेंटर से 140 में से 125 शामिल हुए। इसी के साथ दुर्गापुर से 47, बोकारो 33, आइएसपी से 5 कर्मचारी परीक्षा से खुद को बाहर कर लिए। इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट से 146 में 141 कर्मचारी एग्जाम में शामिल हुए।

भिलाई स्टील प्लांट का पूरा आंकड़ा

IDZ Sarona Parthivi Province Commercial Complex, Raipur

कुल संख्या: 609
उपस्थित: 530
गैर हाजिर: 79

ये खबर भी पढ़ें : SAIL JO Exam 2024: कर्मचारी से जूनियर आफिसर बनने की ऑनलाइन परीक्षा, BSP, RSP, BSL, DSP का ये आंकड़ा

IDZ Parthivi College of Engg. &Mgt. , Sirasakala, Bhilai-3

कुल संख्या: 693
उपस्थित: 646
गैर हाजिर: 47

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बना सर्कुलरिटी चैंपियन, सेल-HLL के बीच एमओयू साइन

Mansa College, Kohka Road, Kurud

कुल संख्या: 400
उपस्थित: 365
गैर हाजिर: 35

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो जनरल हॉस्पिटल में बीएसएल कार्मिकों को चाहिए ये सुविधाएं, पढ़िए डिटेल

धांधली के बाद ऑनलाइन एग्जाम का कल्चर

बता दें कि पिछले साल तक लिखित परीक्षा होती थी। बोकारो में धांधली पकड़ी गई थी। इसके बाद सेल प्रबंधन (SAIL Manageent) ने पूरी परीक्षा के रिजल्ट को ही कैंसिल कर दिया गया था। इसको लेकर हड़कंप मचा था। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। सेल के सभी प्लांट और खदान के कर्मचारियों को जूनियर आफिसर बनने का मौका मिला था। इस तरह की धांधली दोबारा न होने पाए, इसके लिए खास तैयारियां की गई है। फोर्स की मदद तक ली गई है। परीक्षा कराने वाली एजेंसी पर भी खास नजर है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant से रिटायर हो रहे इन अधिकारियों को ओए दे रहा विदाई, आप भी आइए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Automobile Sector: AC ऑन रखने से कार पर इफेक्ट, फ्यूल खर्च, Load और इंजन की सेहत, जानिए खास खबर
Next: SAIL NJCS मीटिंग: एरियर, HRA, नाइट शिफ्ट एलाउंस, एग्रीमेंट ड्राफ्ट, ग्रेड पर फोकस, दिल्ली में डटे नेताजी

Related Stories

RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
The BSP Disconnected the Electricity Supply to the Home of the Ball Badminton Grounds Caretaker
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बॉल बैडमिंटन ग्राउंड की रखवाली करने वाले के घर की बिजली काट दी बीएसपी ने, हर तरफ थू-थू

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.