Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • DA Hike: SAIL कर्मचारियों के साथ धोखा, जनवरी का बढ़ा डीए 1.6% नहीं मिला, आदेश आने पर देंगे एरियर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DA Hike: SAIL कर्मचारियों के साथ धोखा, जनवरी का बढ़ा डीए 1.6% नहीं मिला, आदेश आने पर देंगे एरियर

Azmat ali 03/02/2026 1 minute read
SAIL Employees Disappointed as they havent Received the DA Hike for January they will Receive Arrears Upon Orders

बढ़े हुए डीए का लाभ नहीं, देरी का खेल। भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों को जनवरी में 1.6% महंगाई भत्ता न मिलने से बढ़ी मायूसी।

  • भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने मांग की है कि बढ़ा हुआ डीए तत्काल प्रभाव से दिया जाए और भविष्य में इस तरह की देरी न हो।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के कर्मचारियों में भारी असंतोष और निराशा का माहौल है। जनवरी 2026 में कर्मचारियों को मिलने वाला बढ़ा हुआ 1.6 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) अब तक नहीं दिया गया, जिससे कर्मियों को सीधा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सरकारी विभाग से आदेश की कॉपी सेल कारपोरेट आफिस को प्राप्त नहीं हुई है। इस वजह से सभी प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों को जनवरी की सैलरी के साथ बढ़े डीए का लाभ नहीं मिल सका है। सर्कुलर आने के बाद सैलरी के साथ एरियर दिया जाएगा। डीए का एरियर और फाइनल पेमेंट का एरियर एक साथ दिया जाएगा।

अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2025 के दौरान कर्मचारियों को 51.8 प्रतिशत डीए का भुगतान किया जा रहा था। नियमानुसार जनवरी 2026 से डीए में 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी थी और यह 53.3 प्रतिशत तक पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन जनवरी माह बीत जाने के बावजूद बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों को नहीं मिला।

कर्मचारियों के साथ फिर दोहराया गया पुराना अनुभव

यह पहला मौका नहीं है जब डीए भुगतान में देरी हुई हो। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले वर्ष भी सरकारी विभाग द्वारा डीए इंडेक्स में सुधार करने में तीन महीने की देरी की गई थी, जिसके कारण अप्रैल, मई और जून का डीए बाद में भुगतान किया गया। उस समय भी कर्मचारियों को कई महीनों तक बढ़े हुए डीए का इंतजार करना पड़ा था।

हर महीने जेब पर सीधा असर

कर्मचारी संगठनों के अनुसार, डीए न मिलने से हजारों कर्मचारियों की मासिक आय प्रभावित हो रही है। महंगाई के इस दौर में 1.6 प्रतिशत डीए का भुगतान न होना कर्मचारियों के लिए केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि घर का बजट बिगाड़ने वाला फैसला है। इससे कर्मचारियों की क्रय शक्ति घट रही है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है।

प्रबंधन और सरकार से जवाब की मांग

कर्मचारियों में यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि जब डीए इंडेक्स तय है, तो भुगतान में बार-बार देरी क्यों की जा रही है। कर्मियों का आरोप है कि यह प्रबंधन और सरकारी तंत्र की उदासीनता का परिणाम है, जिसका खामियाजा हर बार कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है।

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने मांग की है कि बढ़ा हुआ डीए तत्काल प्रभाव से दिया जाए और भविष्य में इस तरह की देरी की पुनरावृत्ति न हो, ताकि कर्मियों को बार-बार आर्थिक और मानसिक तनाव का सामना न करना पड़े।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल के स्वतंत्र निदेशकों ने बढ़ाया हौसला, विश्व का पांचवां सर्वश्रेष्ठ ब्लास्ट फर्नेस बनने की राह पर SAIL ISP
Next: भिलाई में 20 साल बाद टूटा अतिक्रमण का किला

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.