Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों को बोनस नहीं, चाहिए PRP, फोन स्विच ऑफ और सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों को बोनस नहीं, चाहिए PRP, फोन स्विच ऑफ और सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी

26/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-employees-want-PRP-not-bonus-threat-of-switching-off-phones-and-going-on-mass-leave-1
  • बीएकेएस ने प्रोडक्शन रिलेटेड पे की उठाई आवाज।
  • प्रोडक्शन के हिसाब से बोनस फॉर्मुला बनाने का दिया प्रस्ताव।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोनस (SAIL Bonus) का मामला हल होने के बजाय उलझता जा रहा है। बीएकेएस बोकारो (BAKS) ने सेल चेयरमैन, निदेशक कार्मिक, निदेशक प्रभारी, उप मुख्य श्रमायुक्त धनबाद तथा मुख्य श्रमायुक्त दिल्ली को पत्र लिखकर नया मुद्दा उछाल दिया है। सेल प्रबंधन द्वारा एकतरफा तरीके से लागू किए गए एएसपीईएस फॉर्मूला को रद्द कर प्रोडक्शन रिलेटेड पे (पीआरपी) फॉर्मूला बनाने का प्रस्ताव दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: BJP की चौथी लिस्ट जारी, डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के खिलाफ भी कैंडिडेट, पढ़ें खबर

यूनियन के अध्यक्ष हरि ओम का कहना है कि सेल प्रबंधन और एनजेसीएस (NJCS) का गठजोड़ द्वारा अवैध बोनस फॉर्मूला (Bonus Formula) को लागू करने के खिलाफ एक कड़ा पत्र निदेशक प्रभारी, निदेशक कार्मिक, उप मुख्य श्रमायुक्त धनबाद, मुख्य श्रमायुक्त दिल्ली को लिखा है।

ये खबर भी पढ़ें : Supreme Court-NGT ऑर्डर: छत्तीसगढ़ में 1 से 31 दिसंबर तक पटाखों पर बैन, दीवाली पर सिर्फ 2 घंटे की छूट

अपने पत्र मे बताया है कि बाहरी तथा गैर निर्वाचित नेताओं के साथ गठजोड़ करके एनजेसीएस संविधान का उल्लंघन कर बोनस फॉर्मूला को मनमाने तरीके से लागू कर दिया गया है। पहले वेज रीविजन फिर बोनस फॉर्मूला में बहुमत का नाटक दिखाकर लागू किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : डॉ.रेणु जोगी, ऋचा जोगी को मिला टिकट, रायपुर, बिलासपुर और भिलाई से ये मैदान में, पूर्व कांग्रेसी और Ex MLA को भी टिकट

फोन बंद करने की चेतावनी

अपने पत्र में यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी दिया है कि उपरोक्त फॉर्मूला को रद्द नहीं किया जाता है तो सभी बीएसएल कर्मी अपना निजी मोबाईल संयंत्र के हित में नहीं करेंगे।

दीपावली के दौरान बोकारो इस्पात संयंत्र के सभी कर्मी सामूहिक अवकाश पर जा सकते हैं। अपने कर्मियों की भावनाओं की उपेक्षा कर जबरदस्ती बोनस फॉर्मूले (Bonus Formula) को लागू करने से सेल कर्मियों (SAIL Employees) मे गहरा आक्रोश पनप चुका है। ऑनलाइन सर्वे में भी 98 प्रतिशत सेल कर्मी हड़ताल करने हेतु सहमती दे चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Job News:  SAIL के अस्पतालों में 10 डाक्टरों की भर्ती, 1 लाख 60 हजार तक सैलरी, 6 नवंबर को इंटरव्यू

सेल प्रबंधन और एनजेसीएस यूनियन पर बीएकेएस का गुस्सा

हरि ओम ने कहा-एक तरफ अधिकारी वर्ग को तय फॉर्मूले के तहत 5% पीआरपी दिया जा रहा है तो दूसरी ओर सेल कर्मियों (SAIL Employees) को चूरन बोनस देकर हतोत्साहित किया जा रहा है। कर्मियो का काम प्रोडक्शन करना है।

ये खबर भी पढ़ें : व्यापारियों का संकल्प, पहले मतदान फिर दुकान

उसको सेल कर्मियों (SAIL Employees) ने 19 मिलियन टन से अधिक हॉट मेटल उत्पादन (Hot Metal Production) करके साबित भी किया है लाभ की नीतियां बनाना उच्च प्रबंधन का काम है। 9000 करोड़ एबीटा भी हुआ है। अतः हमे प्रोडक्शन रिलेटेड पे ही चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Elections: चुनाव आयोग नहीं बंटने देगा शराब और पैसा, रेलवे स्टेशन, होटल और ढाबा तक छापेमारी

महासचिव दिलीप कुमार ने कहा-एनजेसीएस में शामिल नेताओं के पास न तो डाटा है तथा न ही डाटा की समझ। बाकि पीएसयू में यूनियन फॉर्मूला देती है तथा उस पर मैनेजमेंट के साथ चर्चा होती है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant का ये नया TMT मचाएगा धूम, लगेगा समुद्र तट के प्रोजेक्ट में

सेल (SAIL) में प्रबंधन (Management) ही फॉर्मूला (Formula) देती है तथा बगैर सोचे समझे नेता हस्ताक्षर कर देते हैं, जिसका खामियाजा बीएसएल कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है। बोनस सब कमेटी में बोकारो से चार-चार नेता गए थे। फिर भी बीएसएल कर्मचारियों को झुनझुना थमा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : प्रेम  प्रकाश के रडार पर देवेंद्र, कहा-कांग्रेस सरकार में कानून व्यस्था ध्वस्त, अपराध, लूट, चोरी, खुलेआम गुंडागर्दी आम बात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus 2023: दुर्गापुर में 30 को बाइक रैली, 2 को ED का घेराव, BSP में 27 को प्रदर्शन, संयुक्त यूनियन की बड़ी तैयारी
Next: Railway News: दुर्ग जिले का उरला और डी-केबिन रेलवे फाटक 31 अक्टूबर से हो जाएगा बंद

Related Stories

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.