Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Foundation Day 2024: तैयार हो जाइए 24 जनवरी को लगानी है 5 किलोमीटर की दौड़, 5 हजार तक का इनाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Foundation Day 2024: तैयार हो जाइए 24 जनवरी को लगानी है 5 किलोमीटर की दौड़, 5 हजार तक का इनाम

10/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Foundation-Day-Get-ready-to-run-a-5-kilometer-race-on-24th-January
  • सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले एक धावक और धाविका को 5000 रुपए नगद पुरस्कार तथा सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले 6वीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्रा को 3000 रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल स्थापना दिवस (SAIL Foundation Day) के उपलक्ष्य में 24 जनवरी 2024 को प्रातः 8:00 बजे से जयंती स्टेडियम इंदिरा प्लेस (Jayanti Stadium Indira Place) में 5 किमी पैदल चाल/दौड़ का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगियों का पंजीकरण 12 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक होगा।

ये खबर भी पढ़ें : MA Durg के अध्यक्ष बने डाक्टर राजू भैसारे, संतोष नशीने सचिव, सेक्टर 9 हॉस्पिटल का दबदबा

प्रतिदिन कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एवं संध्या 4:00 से 6:00 बजे तक जयंती स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए सेल निगमित कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा तय मापदंड के आधार पर श्रेणियां निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव, रमन सिंह

इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के श्रेणी अ में, कक्षा छठवीं तक के बच्चे, श्रेणी ब में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के बच्चे, श्रेणी स में बारहवीं से ऊपर 45 वर्ष तक के, श्रेणी द में 46 वर्ष से 60 वर्ष तक तथा श्रेणी उ में भूतपूर्व कर्मचारी (सेवानिवृत्त) भाग ले सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : पूर्व DRM सतीश कुमार होंगे रेलवे बोर्ड के सदस्य, संभाला पदभार

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी श्रेणियों के प्रतिभागियों को 24 जनवरी 2024 को प्रातः 7:00 बजे जयंती स्टेडियम,  इंदिरा प्लेस में दौड़ के लिए एकत्रित होना है। दौड़ प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी भी प्रतियोगिता स्थल पर प्रदान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS मीटिंग 20 जनवरी को फाइनल, क्या-कुछ होगा भी…

सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले एक धावक और धाविका को 5000 रुपए नगद पुरस्कार तथा सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले 6वीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्रा को 3000 रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : RFID BIG NEWS: बगैर सर्कुलर BSP कर्मचारियों की फोटो खींच रही निजी एजेंसी, गोपनीयता भंग

संयंत्र कार्मिकों को पंजीकरण हेतु अपना परिचय पत्र लेकर आना होगा। इसके साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को पंजीयन हेतु अपने स्कूल प्रमुख से कक्षा एवं शाला प्रमाणित कराना आवश्यक है। इसके अलावा सभी विद्यालय प्रमुख यदि चाहें तो छात्र/छात्राओं का पंजीयन कक्षा अनुसार सूची (छात्र/छात्राओं के लिए अलग-अलग सूची) भेजकर पंजीयन करा सकते हैं। इसमें शाला प्रमुख का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: इन सेक्टर एरिया के घरों में नहीं आएगा पानी, BSP करेगा सप्लाई बंद, पढ़िए वजह

इस प्रतियोगिता में सेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य तथा सेल द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाएं भाग ले सकती हैं। सभी इच्छुक छात्र-छात्राएं, पुरुष, महिलाएं, कर्मचारी एवं भूतपूर्व कर्मचारी, 24 जनवरी 2024 को सेल स्थापना दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षक (एथलेटिक्स) अनिरूद्ध से मोबाइल नंबर 9926116160 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: कोयला और  PCM तेल का उपयोग कम, वेस्ट हीट से बिजली प्रोडक्शन  15.9% बढ़ा, 48.2 करोड़ की बचत

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: वित्त वर्ष 2023-24: भिलाई स्टील प्लांट ने 3 तिमाही में उड़ाया प्रोडक्शन रिकॉर्ड का गर्दा
Next: श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस भिलाई में इंटरनेशनल कांफ्रेंस 11-12 को, इस पर होगा मंथन

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.