Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP ने रचा नया कीर्तिमान: स्टील मेल्टिंग शॉप के बीओएफ 3 ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP ने रचा नया कीर्तिमान: स्टील मेल्टिंग शॉप के बीओएफ 3 ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Azmat ali 04/10/2025 1 minute read
SAIL ISP Creates New Record BOF 3 of Steel Melting Shop Creates New National Record

निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा ने एसएमएस का दौरा कर टीम कर्मचारियों-अधिकारियों को इस असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी।

  • बीओएफ #3 ने 20 नवम्बर 2014 को उत्पादन प्रारंभ किया था और इससे पहले 10 जुलाई 2025 को 12,718 हीट्स का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल-इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) बर्नपुर के स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस) ने भारतीय इस्पात उद्योग में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एसएमएस के बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस (बीओएफ) नंबर 3 ने एक ही लाइनिंग से 14,000 हीट्स पूरी कर देश में अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया है।

इस अवसर पर निदेशक-प्रभारी सुरजीत मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 4 अक्टूबर को एसएमएस का दौरा कर टीम एसएमएस को इस असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी। यह उपलब्धि संयंत्र की संचालन दक्षता, तकनीकी क्षमता और निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

ईडी (वर्क्स) दिप्तेंदु घोष ने कहा, “जहाँ बीओएफ #1 और #2 ने भी 10,000 से अधिक हीट्स पूरी की हैं, वहीं बीओएफ #3 ने अब 14,000 हीट्स का ऐतिहासिक आँकड़ा पार कर लिया है। यह मौजूदा अभियान 20 अप्रैल 2023 से प्रारंभ हुआ था और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।”

जीएम (एसएमएस एवं एलडीसीपी) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि “यह उपलब्धि अनुकूलित प्रक्रिया नियंत्रण, स्लैग में FeO की नियंत्रित मात्रा और मजबूत स्लैग स्प्लैशिंग तकनीकों के कारण संभव हुई है।”

सेल-आईएसपी का स्टील मेल्टिंग शॉप अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें तीन 150 टन कन्वर्टर्स बॉटम स्टिरिंग, कॉम्बाइंड ब्लोइंग, स्लैग रिटेंशन और स्लैग स्प्लैशिंग प्रणालियों के साथ लगे हुए हैं। इसमें सेकेंडरी डी-डस्टिंग सिस्टम भी है जो पर्यावरणीय मानकों को बनाए रखता है। औसतन 50 मिनट का टैप-टू-टैप समय और 3.3–4 Nm³/T मिनिट की ऑक्सीजन ब्लोइंग दर इसके उच्च उत्पादकता का परिचायक है।

यह एसएमएस अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है और इसकी तरल इस्पात उत्पादन क्षमता 2.56 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है। बीओएफ #3 ने 20 नवम्बर 2014 को उत्पादन प्रारंभ किया था और इससे पहले 10 जुलाई 2025 को 12,718 हीट्स का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

यह नई उपलब्धि न केवल सेल-आईएसपी को इस्पात निर्माण में अग्रणी के रूप में स्थापित करती है, बल्कि टीम एसएमएस के अनुशासित प्रयासों और तकनीकी उत्कृष्टता का भी प्रमाण है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA Executive Committee Election: उपाध्यक्ष, सचिव और सेफी नॉमिनी के लिए 11 को मतदान
Next: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस ने पहली छमाही में बनाया प्रोडक्शन का नया रिकार्ड

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.