SAIL Junior Officer Promotion Policy: E-0 परीक्षा हर साल कराइए या सीटों की संख्या 2% से करें 4%

SAIL Junior Officer Promotion Policy Conduct E-0 exam Every Year or Increase the Number of Seats From 2 to 4

महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का करियर ग्रोथ हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सूचनाजी न्यूज, बोकरो। बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन BIDU का प्रतिनिधि मंडल युवा कर्मचारियों के कॅरियर ग्रोथ के लिए E-0 (जूनियर ऑफिसर) प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव से संबंधित सुझावों को लेकर एक बार पुनः बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन अंजनी कुमार शरण से मिला।

साथ ही इंसेंटिव स्कीम फॉर्मूला में बदलाव एवं कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए सेक्टर 3 क्लब को चालू कराने को लेकर पहल करने की मांग की। यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का करियर ग्रोथ हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वर्तमान समय में सभी कर्मचारी प्लांट में रिकॉर्ड उत्पादन के लिए अपनी दक्षता के अनुकूल अहम योगदान दे रहे हैं। वर्तमान E-0 (जूनियर ऑफिसर) प्रमोशन पॉलिसी में बी टेक एवम समकक्ष को एस-6+2 वर्ष का अनुभव, डिप्लोमा होल्डर एवम समकक्ष को एस 6+5वर्ष का अनुभव , आई टी आई एवं समकक्ष को एस 6+10 वर्ष का अनुभव होने पर पात्रता दी जाती है।

आज के समय में प्लांट के रिकॉर्ड उत्पादन के लिए सभी कर्मचारी अहम योगदान दे रहे हैं। उनकी दक्षता का सही उपयोग हो सके इसलिए युवा कर्मचारियों के फ्यूचर ग्रोथ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

अतः वर्तमान E-0 प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव करते हुए बी टेक होल्डर एवम समकक्ष को कम से कम एस 5 ग्रेड में, डिप्लोमा इंजिनीर्स एवम समकक्ष को S6 ग्रेड होने पर, आई टी आई एवं समकक्ष को ग्रेड S-6 के उपरांत 5 वर्षों के अनुभव के बाद ई जीरो परीक्षा की पात्रता दी जानी चाहिए।

वर्तमान की ई जीरो प्रोमोशन पालिसी के अनुसार जिस प्रकार से अनुभव के अंको की गिनती की जाती है वो डिप्लोमा इंजिनीर्स के लिए बहुत ही नुकसान दायक है। इसलिए ई जीरो परीक्षा में डिप्लोमा इंजिनीर्स के अनुभव के अंको की गिनती जोइनिंग डेट से की जानी चाहिए।

साथ ही E-0 (जूनियर ऑफिसर) परीक्षा की वैकेंसी में सीटों की संख्या को बढ़ाते हुए 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत किया जाए या फिर प्रत्येक वर्ष E-0 की बहाली निकाली जाए। इससे प्लांट में कार्यरत कुशल एवम दक्ष युवाओं का ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले। साथ ही सभी शॉप के रिकॉड उत्पादन को देखते हुए पुरानी इंसेंटिव स्कीम के फार्मूले में बदलाव किया जाना अति आवश्यक है।

इसके अलावा कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए सेक्टर 3 क्लब का चालू करना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ राम, सहायक मंत्री पप्पू यादव, संगठन मंत्री संजय कुमार, नितेश कुमार, सिद्धार्थ सेन, चंदन कुमार उपस्थित रहे।