Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: बकाया एरियर, बोनस और भत्ते को लेकर 8 यूनियनें भड़कीं, कल मुर्गा चौक पर प्रदर्शन, इस्पात भवन पर धावा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: बकाया एरियर, बोनस और भत्ते को लेकर 8 यूनियनें भड़कीं, कल मुर्गा चौक पर प्रदर्शन, इस्पात भवन पर धावा

02/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-NEWS-8-unions-angry-over-outstanding-arrears-bonus-and-allowances-protest-at-Murga-Chowk-tomorrow-march-to-Ispat-Bhawan
  • सेल कर्मियों के वेज रिवीजन के लिए एमओयू 22 अक्टूबर 2021 को हुआ था। एमओयू के समय सेल प्रबंधन द्वारा यह  कहा गया कि अगले तीन-चार महीने में कर्मियो के 39 महीने के एरियर्स आदि भुगतान हो जाएगा। आज तक कुछ नहीं हुआ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) की 8 ट्रेड यूनियन 3 अक्टूबर को मुर्गा चौक (Murga Chowk) से इस्पात भवन (Ispat Building) पैदल मार्च तक करेगी। इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, एक्टू, लोकतांत्रिक इंजीनियरिंग एवं इस्पात मजदूर यूनियन, इस्पात श्रमिक मंच एवं स्टील वर्कर्स यूनियन ने एकजुटता दिखाई है।

ये खबर भी पढ़ें: पीएम मोदी का बस्तर दौरा: रायपुर से ताड़ोकी तक चलेगी कल से ट्रेन, रेलवे की ये मिलेगी सौगात

सेल कर्मियों के 39 महीने के एरियर्स, नाइट शिफ्ट एलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस सहित वेज रीविजन के मुद्दे एवं बोनस के लिए जल्द एनजेसीएस की बैठक बुलाने की मांग को लेकर कल 3 अक्टूबर को मुर्गा चौक पर सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के पश्चात मुर्गा चौक से इस्पात भवन तक पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी जाएंगे, जहां संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा ईडी पीएंडए को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: रमन सरकार की तुलना में भूपेश शासन में महिला अपराधों में 40% और नक्सल वारदातों में 52% की कमी

सेल कर्मियों (Sail employee) के वेज रिवीजन (Wage Revision) के लिए एमओयू 22 अक्टूबर 2021 को हुआ था। एमओयू के समय सेल प्रबंधन द्वारा यह  कहा गया कि अगले तीन-चार महीने में कर्मियो के 39 महीने के एरियर्स, नाइट शिफ्ट एलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस इत्यादि बचे हुए मुद्दे पर सब कमेटी की बैठक कर वेज रिवीजन पूरा कर लिया जाएगा।  लेकिन 2 वर्ष  बाद भी वेज रिवीजन पूरा नहीं हुआ। सभी ट्रेड यूनियन द्वारा लगातार इन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाता रहा।

 ये खबर भी पढ़ें: शाहरुख खान की ‘रईस’ पत्नी Mahira Khan ने कर ली शादी, पढ़िए कौन है नया पति

भिलाई की संयुक्त ट्रेड यूनियन (United Trade Union of Bhilai) द्वारा 20 सितंबर को भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के डायरेक्टर इंचार्ज को महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। संयुक्त यूनियन ने उसी दिन यह  चेतावनी दे दिया था कि यदि वेज रिवीजन (Wage Revision) के बचे हुए मुद्दे एवं बोनस (Bonus) के लिए सेल प्रबंधन द्वारा जल्द बैठक नहीं बुलाया गया तो अगले कदम मे संयुक्त ट्रेड यूनियन 3 अक्टूबर को मुर्गा चौक पर प्रदर्शन करेगा। पैदल मार्च करते हुए इस्पात भवन पहुंचकर अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन को  ज्ञापन सौंपेगा।

ये खबर भी पढ़ें: क्या अच्छा है राष्ट्रीय अवकाश के दिन Bhilai Steel Plant के अस्पतालों को बंद रखना, मरीजों की लगी लाइन

सेल प्रबंधन (SAIL Management) द्वारा वेज रिवीजन (Wage Revision) एवं बोनस के लिए अभी तक कोई भी बैठक निर्धारित नहीं किए जाने को देखते हुए संयुक्त यूनियन मंगलवार सुबह प्रदर्शन करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ उतरा मैदान में, चार्टर ऑफ डिमांड और यूनियन चुनाव पर फोकस

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहरुख खान की ‘रईस’ पत्नी Mahira Khan ने कर ली शादी, पढ़िए कौन है नया पति
Next: EPFO Helpline Number 14470 पर समस्या समाधान, लेकिन सावधान…

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.