Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL News: डिप्लोमा इंजीनियर्स को दें अलग सुपरवाइजरी कैडर, सेक्शन इंजीनियर पदनाम, बढ़ाइए जूनियर आफिसर की 10% तक सीट 
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: डिप्लोमा इंजीनियर्स को दें अलग सुपरवाइजरी कैडर, सेक्शन इंजीनियर पदनाम, बढ़ाइए जूनियर आफिसर की 10% तक सीट 

Azmat ali 05/02/2026 1 minute read
SAIL News Create a Separate Supervisory Cadre for Diploma Engineers Increase Seats by 10

जूनियर आफिसर पदों की संख्या वर्तमान में S6 से S11 ग्रेड की 2% सीमा से बढ़ाने की मांग। S1 से S11 कर्मचारियों की संख्या से 10% तक बढ़ाएं।

  • IOCL और HPCL जैसी अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में इस प्रकार की व्यवस्था लागू की गई है।
  • चार प्रमुख मांगों के साथ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने सौंपा मांग-पत्र। सेफ्टी, उत्पादकता और करियर ग्रोथ पर फोकस।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, भिलाई द्वारा आज डिप्लोमा इंजीनियर्स की सेवा संरचना एवं करियर प्रगति से संबंधित चार प्रमुख मांगों को लेकर एक मांग-पत्र कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) के नाम से महाप्रबंधक (IR) विकास चन्द्र को सौंपा गया।

एसोसिएशन ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियर्स भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन, ऑपरेशन, मेंटेनेंस, सेफ्टी एवं क्वालिटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए सेवा संरचना में आवश्यक सुधार समय की मांग बन चुके हैं।

मांग-पत्र में प्रमुख रूप से डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए पृथक सुपरवाइजरी कैडर की स्थापना की मांग की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे शॉप फ्लोर पर सेफ्टी कल्चर मजबूत होगा, ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस में सुधार आएगा, ब्रेकडाउन में कमी होगी तथा क्वालिटी और उत्पादकता में वृद्धि होगी।

इसके साथ ही वर्क्स एरिया में सेक्शन ऑफिसर की तर्ज पर सेक्शन इंजीनियर पदनाम लागू करने की मांग रखी गई, जिससे तकनीकी कार्यों को उचित पहचान मिलेगी और जिम्मेदारियों में स्पष्टता आएगी।

एसोसिएशन ने यह भी मांग की कि 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा के पश्चात डिप्लोमा इंजीनियर्स को अधिकारी वर्ग में पदोन्नति का अवसर दिया जाए, जिससे अनुभवी और दक्ष कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा संगठन को समर्पित नेतृत्व प्राप्त होगा।

इसके अलावा कनिष्ठ अधिकारी पदों की संख्या वर्तमान में S6 से S11 ग्रेड की 2% सीमा से बढ़ाकर कुल नॉन-एक्जीक्यूटिव (S1 से S11) कर्मचारियों की संख्या के 10% तक करने की मांग की गई। एसोसिएशन ने उदाहरण देते हुए बताया कि IOCL और HPCL जैसी अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में इस प्रकार की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे कर्मचारियों की उत्पादकता, जिम्मेदारी और कार्य संतोष में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने से भिलाई इस्पात संयंत्र की तकनीकी दक्षता, सेफ्टी प्रदर्शन और संगठनात्मक मजबूती को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद रफी ने प्रबंधन से अपील की कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की इन न्यायोचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाए।

इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से महासचिव मोहम्मद रफी, उपाध्यक्ष उषाकर चौधरी, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, श्रवण पांडे,किरण वैद्य, सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्गापुर स्टील प्लांट अस्पताल में पहली बार Total Hip Replacement सर्जरी
Next: सीटू राज्य सम्मेलन में अखिल भारतीय 40 वर्षीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता और तपन सेन दहाड़े, हड़ताल का मैसेज वायरल

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.