Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: देश के इस्पात क्षेत्र की सबसे लंबी 258 किलोमीटर स्लरी पाइपलाइन से बोकारो स्टील प्लांट पहुंचेगा आयरन ओर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: देश के इस्पात क्षेत्र की सबसे लंबी 258 किलोमीटर स्लरी पाइपलाइन से बोकारो स्टील प्लांट पहुंचेगा आयरन ओर

Azmat ali 09/07/2026 1 minute read
sail-news-iron-ore-will-reach-the-bokaro-steel-plant-via-the-countrys-longest-slurry-pipeline-spanning-258-kilometers-in-the-steel-sector

गुआ और बोलानी खदान से लौह अयस्क पहले जामदा पहुंचेगा, जहां से लगभग 258 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन से बोकारो लाएंगे।

  • कच्चे माल की आपूर्ति होगी और अधिक तेज, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल।
  • गुआ और बोलानी खदानों में लौह अयस्क तैयार करने की आधुनिक सुविधाएं पंपिंग स्टेशन बनेगा।
  • लगभग 30 वर्षों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही परियोजन करीब साढ़े तीन वर्षों में पूरा होगी।
  • सड़क और रेल परिवहन की तुलना में धूल, डीजल की खपत और कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
  • भविष्य में बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ने पर यही पाइपलाइन लगभग 16 मिलियन टन लौह अयस्क प्रतिवर्ष ले जाने में सक्षम होगी।
  • पाइपलाइन सेल की गुआ और बोलानी खदानों से हर वर्ष लगभग 8.3 मिलियन टन लौह अयस्क बोकारो स्टील प्लांट तक पहुंचाएगी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बो कारो स्टील प्लांट (बीएसएल) जल्द ही एक नई और आधुनिक व्यवस्था के माध्यम से सीधे अपनी खदानों से लौह अयस्क (आयरन ओर) प्राप्त करेगा। इसके लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा देश के इस्पात क्षेत्र की सबसे लंबी स्लरी पाइपलाइन विकसित की जा रही है। यह सेल के लिए अपनी तरह की पहली परियोजना होगी, जो बोकारो स्टील प्लांट के भविष्य के विस्तार और कच्चे माल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस व्यवस्था में लौह अयस्क को खदान में ही बारीक पीसकर पानी के साथ मिलाया जाएगा और फिर पाइपलाइन के माध्यम से सीधे बोकारो स्टील प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में मालगाड़ियों (रेलवे रेक) पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी। वर्तमान व्यवस्था में रेक की उपलब्धता, लौह अयस्क की लोडिंग, रेलवे के माध्यम से परिवहन तथा संयंत्र में अनलोडिंग जैसी पूरी प्रक्रिया समय और संसाधन दोनों की मांग करती है तथा कई बार रेलवे की उपलब्धता एवं समय-सारिणी पर भी निर्भर रहती है। स्लरी पाइपलाइन के माध्यम से लौह अयस्क सीधे और निर्बाध रूप से बोकारो स्टील प्लांट पहुंचेगा, जिससे आपूर्ति अधिक तेज़, नियमित, भरोसेमंद एवं सतत बनी रहेगी।

यह पाइपलाइन सेल की गुआ और बोलानी खदानों से हर वर्ष लगभग 8.3 मिलियन टन लौह अयस्क बोकारो स्टील प्लांट तक पहुंचाएगी। दोनों खदानों से आने वाला लौह अयस्क पहले जामदा पहुंचेगा, जहां से लगभग 258 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन के जरिए इसे बोकारो लाया जाएगा। भविष्य में बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ने पर यही पाइपलाइन लगभग 16 मिलियन टन लौह अयस्क प्रतिवर्ष ले जाने में सक्षम होगी।

इस परियोजना की एक और विशेषता यह है कि लौह अयस्क को पहुंचाने में उपयोग किया गया पानी अलग पाइपलाइन से वापस खदानों तक भेजा जाएगा, जहां उसका दोबारा उपयोग किया जाएगा। इससे पानी की बचत होगी और प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।

परियोजना के अंतर्गत गुआ और बोलानी खदानों में लौह अयस्क तैयार करने की आधुनिक सुविधाएं, पंपिंग स्टेशन तथा बोकारो स्टील प्लांट में लौह अयस्क प्राप्त करने की विशेष व्यवस्था विकसित की जाएगी। लगभग 30 वर्षों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही इस परियोजना को करीब साढ़े तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह परियोजना न केवल परिवहन लागत को कम करेगी, बल्कि रेलवे नेटवर्क पर दबाव भी घटाएगी। साथ ही सड़क और रेल परिवहन की तुलना में धूल, डीजल की खपत और कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और हरित एवं टिकाऊ इस्पात उत्पादन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस आधुनिक पहल के साथ बोकारो स्टील प्लांट को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कच्चे माल की निरंतर और विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे संयंत्र के विस्तार और देश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP स्क्रैप चोरी मामला: 2 और गिरफ्तार, जीएम हिमांशु मलिक संग धनंजय वर्मा, मनोज सस्पेंड
Next: BSP-IIT BHILAI: दुर्ग और खैरागढ़ सरकारी पॉलिटेक्निक के छात्रों को मेटलर्जी-मैटेरियल साइंस में नई सीख का अवसर

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.