Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP स्क्रैप चोरी मामला: 2 और गिरफ्तार, जीएम हिमांशु मलिक संग धनंजय वर्मा, मनोज सस्पेंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP स्क्रैप चोरी मामला: 2 और गिरफ्तार, जीएम हिमांशु मलिक संग धनंजय वर्मा, मनोज सस्पेंड

Azmat ali 09/07/2026 (Last updated: 09/07/2026) 1 minute read
bsp-scrap-theft-case-2-more-arrested-gm-himanshu-malik-dhananjay-verma-and-manoj-suspended

BSP स्क्रैप चोरी मामला: पुलिस बोली-दोनों की भूमिका सामने आने के बाद विधिवत गिरफ्तारी की गई। अब तक 15 लोग पुलिस की गिरफ्त में।

  • फ्लू डस्ट की आड़ में 4-5 महीने से चल रही थी संगठित लौह स्क्रैप चोरी, 3.22 करोड़ की संपत्ति पहले ही जब्त।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से फ्लू डस्ट के परिवहन की आड़ में संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही इस बहुचर्चित प्रकरण में अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसी के साथ ही भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने एक जीएम समेत 3 कार्मिकों को सस्पेंड कर दिया है। एसएमएस 3 के जीएम हिमांशु मलिक, स्क्रैप बे इंचार्ज असिस्टेंट मैनेजर धनंजय वर्मा, स्टोर कीपर कर्मचारी मनोज कुमार देवांगन को सस्पेंड किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक

4-5 महीने से चल रहा था संगठित खेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले चार से पांच महीनों से योजनाबद्ध तरीके से बीएसपी से निकलने वाले फ्लू डस्ट के साथ लौह स्क्रैप की चोरी कर रहे थे। चोरी का स्क्रैप अवैध रूप से संग्रहित कर उससे आर्थिक लाभ कमाया जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर हुआ था खुलासा

दुर्ग पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर-18, एचआईए हथखोज, भिलाई में छापेमारी की गई। मौके पर हाईवा, ट्रकों और अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री भरी मिली। परिसर में बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग ढेरों में भी रखा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

जांच के दौरान लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम कटिंग और अन्य लौह सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा स्क्रैप परिवहन में इस्तेमाल होने वाले हाईवा, ट्रक, जेसीबी, हाईड्रा और अन्य मशीनरी भी जब्त की गई थी।

दो बीएसपी कर्मचारी भी गिरफ्तार

पुलिस का दावा है कि विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने इस मामले में बीएसपी के दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है। हिमांशु भूषण मलिक (54 वर्ष) और मनोज कुमार देवांगन (58 वर्ष), रिसाली निवासी को अरेस्ट किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों की भूमिका सामने आने के बाद विधिवत गिरफ्तारी की गई।

3.22 करोड़ की संपत्ति पहले ही हो चुकी है जब्त
पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही करीब 90 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप तथा वाहनों और मशीनरी सहित करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। जब्त सामग्री में 250 टन लौह स्क्रैप, कई हाईवा, ट्रक, टाटा वाहन, जेसीबी, हाईड्रा तथा डस्ट छानने में प्रयुक्त मशीनें शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 7 घंटे से कम ड्यूटी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा नोटिस

पुलिस की कार्रवाई जारी

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि संगठित अपराध से जुड़े इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चोरी, अवैध कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL भिलाई को मिला ERP Cell का मुख्यालय, BSL, RSP, ISP, डीएसपी के 28 अफसर आ रहे बीएसपी, पढ़ें 40 नाम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township के जानलेवा मकान, कर्मचारियों की सुरक्षा पर मंडरा रहा गंभीर खतरा, सुरक्षित आवास करें आवंटित, बनाएं हेल्प डेस्क
Next: SAIL NEWS: देश के इस्पात क्षेत्र की सबसे लंबी 258 किलोमीटर स्लरी पाइपलाइन से बोकारो स्टील प्लांट पहुंचेगा आयरन ओर

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.