Skip to content
28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: NJCS नहीं, पे रीविजन कमेटी कर सकती है 2027 का वेतन समझौता, BAKS को DPE का संकेत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: NJCS नहीं, पे रीविजन कमेटी कर सकती है 2027 का वेतन समझौता, BAKS को DPE का संकेत

06/11/2024 (Last updated: 06/11/2024) 1 minute read
SAIL NEWS: Not NJCS, Pay Revision Committee can make wage agreement of 2027, DPE's indication to BAKS

2027 से प्रभावी वेतन संशोधन हेतु गठित होने वाले पे रीविजन कमेटी में सरकार ने विचार करने का भरोसा दिलाया है।

  • पीएसयू सेल गैर कार्यपालक कर्मचारियों के लिए पे रीविजन कमेटी की मांग पर डीपीई ने लिया संज्ञान।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BSL Non-Administrative Employees Union) का कहना है कि कर्मचारियों के लिए उठाई गई मांग पर बड़ा फैसला लिया गया है।

सेल सहित सभी गैर कार्यपालक कर्मचारियों के वेज रीविजन को सभी पीएसयू जैसा एक समान करने के लिए बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने डीपीई सह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा था। जिस पर संज्ञान लेते हुए डीपीई के सेक्शन ऑफिसर एलबर्ट टेटे ने जवाब दिया है कि यह प्रक्रिया मंत्रालय के दिमाग में है तथा अगले पे रीविजन कमेटी के दौरान इस पर विचार किया जाएगा।

बीएकेएस के अध्यक्ष हरिओम ने बताया कि सभी पीएसयू में कार्यरत अधिकारी वर्गों के पे रीविजन के लिए डीपीई द्वारा पे रीविजन कमेटी बनाई जाती है। कमेटी की सिफारिशों पर पीएसयू के अधिकारी वर्गों को एमजीबी, पर्क्स, पीआरपी का निर्णय होता है तथा उसको लागू किया जाता है।

वहीं, पीएसयू में कार्यरत गैर कार्यपालक कर्मचारियों के वेज रीविजन को पीएसयू मैनेजमेंट तथा यूनियनों के गैर निर्वाचित नेताओं के भरोसे छोड़ दिया जाता है,जो हमेशा कर्मचारियों को नुकसान ही कराते है।

अध्यक्ष का कहना है कि प्रत्येक पीएसयू में इसके लिए हड़ताल,धरना प्रदर्शन से पीएसयू का ही नुकसान होता है। इसके साथ ही यूनियन नेताओं के साथ मीटिंग में करोड़ों रुपया अलग से खर्च होता है।

सेल सहित पीएसयू कर्मचारियों के परेशानी को देखते हुए बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने सरकार से पीएसयू में कार्यरत गैर कार्यपालक कर्मचारियों के वेतन /पीआरपी संशोधन के लिए पे रीविजन कमेटी गठन करने का माँग किया था, जिस पर सरकार ने सहमति व्यक्त किया है। 2027 से प्रभावी वेतन संशोधन हेतु गठित होने वाले पे रीविजन कमेटी में सरकार ने विचार करने का भरोसा दिलाया है।

हरिओम ने कहा-पे रिवीजन कमेटी की अनुशंसा से यदि वेतन समझौता होता है तो कर्मचारियों को भी अधिकारियों की तरह सीधेतौर पर लाभ मिलेगा। अनावश्यक देरी से होने वाले नुकसान में कमी आएगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Stock Market Update: कोल इंडिया, टाटा स्टील में गिरावट, SAIL, अडानी बढ़त पर, ध्यान दें Swiggy IPO पर
Next: Group Personal Accident Insurance: दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी ध्यान दें, प्रीमियम 22 रुपए, बीमा कवरेज 1 साल का

Related Stories

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026

You May Have Missed

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.