Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: 39 माह के बकाया एरियर और वेज रिवीजन पूरा कराने के लिए भिलाई में संयुक्त यूनियन का बड़ा प्रदर्शन शुक्रवार सुबह 8 बजे से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: 39 माह के बकाया एरियर और वेज रिवीजन पूरा कराने के लिए भिलाई में संयुक्त यूनियन का बड़ा प्रदर्शन शुक्रवार सुबह 8 बजे से

25/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
United-union-big-protest-in-Bhilai-from-8-am-on-Friday-to-complete-39-months-arrears-and-wage-revision
  • संयुक्त यूनियन में इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, एक्टू, इस्पात श्रमिक मंच, स्टील वर्कर्स यूनियन, लोईमू।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के बकाया 39 माह के एरियर आदि मुद्दों को लेकर शुक्रवार सुबह भिलाई में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र की संयुक्त ट्रेड यूनियन सेल कर्मियों के 39 महीने के एरियर्स, ग्रेच्युटी सीलिंग, एचआरए, नाइट शिफ्ट एलाउंस सहित वेज रिवीजन के सभी मुद्दों एवं ठेका श्रमिकों का वेज रिवीजन करने को लेकर संयुक्त रूप से सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक मुर्गा चौक पर प्रदर्शन कर प्रबंधन को ज्ञापन दिया जाएगा।

संयुक्त यूनियन में शामिल इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, एक्टू, इस्पात श्रमिक मंच, स्टील वर्कर्स यूनियन, लोईमू के पदाधिकारियों ने कहा कि 78 महीने बीतने के बाद भी सेल कर्मियों का वेज रिवीजन पूरा नहीं हुआl सेल प्रबंधन ने सब कमेटी बना दिया, लेकिन कई महीनों बाद उसकी बैठक बुलाता है एवं उन बैठकों में भी कोई निर्णय नहीं हो पाता।

वेज रिवीजन के लिए 22 अक्टूबर 2021 को हुए एमओयू के समय प्रबंधन ने सब कमेटी बनाकर तीन-चार महीने में वेज रिवीजन पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन एमओयू के 19 महीने बीतने के बाद भी 39 महीनों का एरियर्स, नाइट शिफ्ट एलाउंस, एचआरए आदि मुद्दों पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसी बीच ट्रेड यूनियनों के विरोध के बावजूद सेल प्रबंधन ने ग्रेच्युटी पर सीलिंग लगा दिया।

यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रबंधन ठेका श्रमिकों के भी वेज रिवीजन के लिए सब कमेटी बनाकर पूरे मामले को लटका दिया है। ठेका श्रमिक इतने कम वेतन पर कार्य कर रहे हैं कि उनके परिवार की मूलभूत आवश्यकताएं भी पूरा नहीं हो पा रही है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर भिलाई की संयुक्त ट्रेड यूनियन शुक्रवार 26 मई को मुर्गा चौक पर सुबह 8:00 से 9:00 तक प्रदर्शन कर सेल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपेंगा। यूनियन नेताओं का कहना है कि यदि प्रबंधन ने कोई सकारात्मक पहल नहीं किया तो अगले चरण में कड़े कदम उठाएंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Earned Leave Encashment: कर्मचारियों-अधिकारियों को अब 25 लाख तक नहीं देना होगा टैक्स, जानिए क्या-क्या फायदे
Next: SAIL ने 2021-22 में 12015 करोड़ कमाया था, 2022-23 में महज 1903 करोड़ का मुनाफा, कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.