Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NJCS Meeting 2023: मजदूरों के लिए 8 माह बाद छठी मीटिंग, नतीजे का इंतजार, एनजेसीएस नेताओं की ये है फेहरिस्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS Meeting 2023: मजदूरों के लिए 8 माह बाद छठी मीटिंग, नतीजे का इंतजार, एनजेसीएस नेताओं की ये है फेहरिस्त

05/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-NJCS-Meeting-2023-Sixth-meeting-for-laborers-after-8-months-waiting-for-result-here-is-the-list-of-NJCS-leaders
  • ठेका मजदूरों की 5 मीटिंग पहले हो चुकी है। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। आज तक सहमति नहीं बन सकी है। अब यह छठी बैठक है। इसमें कुछ रिजल्ट निकलने की उम्मीद है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) के ठेका मजदूरों के वेतन को लेकर गुरुवार दोपहर 12 बजे से दिल्ली में एनजेसीएस सब-कमेटी की मीटिंग है। सेल प्रबंधन को घेरने के लिए एनजेसीएस यूनियनों ने रणनीति बनाई है। ठेका मजदूरों को नियमित कर्मचारियों के एस-1 ग्रेड के बराबर वेतन देने, जॉब सिक्योरिटी, पीएफ, नाइट शिफ्ट एलाउंस आदि पर प्रबंधन को घेरा जाएगा।

एनजेसीएस सदस्य एटक के रामाश्रय प्रसाद ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि वर्कर की जॉब की सिक्योरिटी पर भी बात होगी। प्लांट के अंदर हॉयर एंड फायर की परंपरा चल रही है। ठेकेदार बदलते ही मजदूर बदल दिए जाते हैं। अनुभवी मजदूरों को हटा दिया जाता है। सभी एनजेसीएस लोग आपस में बात करके इस पर जोर देंगे। वर्कर को काम से निकाला न जाए, इसको लेकर कोई ठोस रणनीति के तहत चर्चा होगी। ठेका मजदूरों की 5 मीटिंग पहले हो चुकी है। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। आज तक सहमति नहीं बन सकी है। अब यह छठी बैठक है। इसमें कुछ रिजल्ट निकलने की उम्मीद है।

एसडब्ल्यूएफआई के महासचिव ललित मोहन मिश्र का कहना है कि सेल के अधिकारियों को 2 लाख तक का फायदा हो गया। नियमित कर्मचारियों का भी कुछ वेतन बढ़ा। लेकिन, दिन रात एक करके प्लांट में अपना योगदान देने वाले मजदूरों का वेतन 750 रुपए बढ़ाने की बात प्रबंधन ने पिछली बैठक में की थी, यह काफी शर्म की बात है। गुरुवार की मीटिंग में मजदूरों के एडब्ल्यूए की राशि को बेसिक से जोड़ने कांग होगी।

एचएमएस नेता का कहना है कि एडब्ल्यूए का पैसा रिवाइज कराने पर ही जोर है। 700 रुपए बढ़ाने की बात प्रबंधन ने की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। एडब्ल्यूए की जो राशि मिलती है उसका पीएफ काटने की मांग है। ग्रुप इंश्यूरेंस, ग्रेच्युटी, नाइट शिफ्ट एलाउंस, कैंटीन एलाउंस पर भी बात होगी। 21 हजार रुपए न्यूनतम वेतन की मांग है। जैसे ही पीएफ कटना शुरू होगा, वह वेज का पार्ट हो जाएगा।

इसी पर बोनस बनेगा। इंटक के बीएन चौबे का कहना है कि रेगुलर की तरह ही ठेका मजदूर भी काम कर रहे हैं। उनकी भूमिका को देखते हुए वेतन बढ़ाने की मांग की गई है। स्टील वर्कर की तरह पहचान मिलना चाहिए। करीब 8 माह बाद बैठक होने जा रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Wage Agreement पर सुनवाई दिल्ली से अब उप श्रमायुक्त केंद्रीय रायपुर के दरबार में, परिवाद स्वीकार होगा या खारिज, फैसला 11 जुलाई को
Next: BSP दल्ली आयरन ओर माइंस में 5 घंटे प्रोडक्शन बंद कर मजदूरों ने प्रबंधन को झुकाया, मांगें फटाफट स्वीकार

Related Stories

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.