Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Pension News: एनपीएस का 4.38 प्रतिशत एरियर आया कर्मचारियों-अधिकारियों के पेंशन एकाउंट में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Pension News: एनपीएस का 4.38 प्रतिशत एरियर आया कर्मचारियों-अधिकारियों के पेंशन एकाउंट में

Azmat ali 04/10/2025 (Last updated: 04/10/2025) 1 minute read
SAIL Pension News 4 Percent NPS Arrears Credited to Pension Accounts of Employees and Officers (1)

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 2024-25 में 6.5 प्रतिशत अंशदान रिवाइज्ड। एनपीएस एकाउंट में 2024-25 का अंशदान 7.38 प्रतिशत तय हुआ।

  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के प्रॉफिट पर निर्भर करता है अंशदान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों और अधिकारियों के एनपीएस एरियर को लेकर बड़ी खबर है। इम्प्लायर ने कर्मचारियों के एनपीएस खाते में एरियर का पैसा जमा कर दिया है। हर माह जमा होने वाले अंशदान का शेष 4.38 प्रतिशत एरियर कर्मचारियों के पेंशन फंड में जमा किया गया है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापर स्टील प्लांट, अलाय स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, सेलम स्टील प्लांट, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट, खदान समेत अन्य इकाइयों से इसको लेकर खबर आई है। शुक्रवार से ही कंपनी ने अंशदान का बचा हुआ पैसा खाते में डालना शुरू किया है।

सेल प्रबंधन के मुताबिक अधिकतम प्रॉफिट करने पर 9 प्रतिशत तक अधिकतम अंशदान का प्रावधान है। इसलिए 2024-25 में 6.5 प्रतिशत अंशदान को रिवाइज्ड किया गया, जो 7.38 प्रतिशत कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Indian Oil कर्मचारियों की 7 अक्टूबर की हड़ताल स्थगित, केंद्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL के लंबित मुद्दों पर 23-24 को बैठक का संकेत

एनपीएस फंड में 2024-25 का अंशदान 7.38 प्रतिशत तय हुआ। कंपनी हर माह 3 प्रतिशत अंशदान जमा करती रहती है। शेष राशि को सालाना एरियर के रूप में ट्रांसफर किया जाता है। इस बार यह एरियर की 4.38 प्रतिशत था, जिसे कंपनी ने कर्मचारियों के एनपीएस फंड में जमा कर दिया है।

दूसरी ओर सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों को कंपनी अंशदान पर आपत्ति पर भी है। कार्मिकों का कहना है कि हर जगह 9 से 10 प्रतिशत अंशदान जमा होता है, लेकिन सेल में 9 प्रतिशत से कम ही दिया जाता है। ऐसा प्रावधान और कहीं नहीं है। फिलहाल, एनपीएस एकाउंट में पैसा आ गया है। सेल में ही एनपीएस अंशदान से ही प्रॉफिट-लॉस से लिंक है। बाकी कंपनियों में यह अंशदान फिक्स है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Cash Collection: भिलाई स्टील प्लांट 3096 करोड़ से टॉप पर, बोकारो दूसरे, आरएसपी तीसरे, आइएसपी चौथे स्थान पर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Strike: BAKS बोला-BSL कर्मी को हर माह 10 से 30 हजार का नुकसान, हड़ताल सफल होगी श्रीमान
Next: भिलाई स्टील क्लब में संडे को रक्तदान, बच्चों के लिए ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता

Related Stories

BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.