Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Strike: BAKS बोला-BSL कर्मी को हर माह 10 से 30 हजार का नुकसान, हड़ताल सफल होगी श्रीमान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Strike: BAKS बोला-BSL कर्मी को हर माह 10 से 30 हजार का नुकसान, हड़ताल सफल होगी श्रीमान

Azmat ali 04/10/2025 1 minute read
Bokaro Strike BAKS Says BSL Workers Suffer Monthly Losses of Rs 10,000 to Rs 30000 the Strike will be Successful

बीएकेएस नेता बोले-वेज रीविजन में धांधली, एरियर भुगतान में धांधली के बाद बोनस में धांधली से सभी बीएसएल कर्मी काफी आक्रोशित है।

  • हॉट स्ट्रीप मिल के समक्ष यूनियन का संकल्प सभा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। 10 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में बीएकेएस यूनियन के हॉट स्ट्रीप मिल के सदस्यों ने शनिवार को हड़ताल के समर्थन में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष संकल्प सभा किया।

यूनियन का कहना है कि अवैध बोनस फॉर्मूला रद्द करने तथा एकतरफा खाते में बोनस भेज देने से अधिकतर बीएसएल कर्मी आक्रोशित हैं। प्रबंधन को अपने आक्रोश को दिखाने के लिए हॉट स्ट्रीप मिल के कर्मियों ने संकल्प सभा के माध्यम से अगामी 10 अक्टूबर को हड़ताल करने की चेतावनी दिया है।

वेज रीविजन में धांधली, एरियर भुगतान में धांधली के बाद बोनस में धांधली से सभी बीएसएल कर्मी काफी आक्रोशित है। इसके साथ कई छोटे बड़े मुद्दों को वर्षों से लटका कर रखा गया है, जिसके कारण एक बीएसएल कर्मी को प्रतिमाह 10-30000 रुपए नुकसान हो रहा है। एक तरफ सेल अधिकारियों के सभी सुविधाओं को समय पर लागू कर दिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ कर्मचारियों के मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Cash Collection: भिलाई स्टील प्लांट 3096 करोड़ से टॉप पर, बोकारो दूसरे, आरएसपी तीसरे, आइएसपी चौथे स्थान पर

मोबाइल सेट, फर्नीचर एडवांस, लैपटॉप एडवांस, स्टैग्नेशन इंक्रीमेंट, ड्रेस पर आयकर छूट की सुविधा सिर्फ अधिकारी वर्ग को ही दिया गया है। इन सुविधाओं को न तो एनजेसीएस यूनियने माँग कर रही हैं तथा न ही सेल प्रबंधन द्वारा कर्मियों के लिए लागू किया जा रहा है। एनटीपीसी, पावरग्रिड, सरकारी तेल कंपनियों में यह सुविधा पहले से लागू है।

प्रदर्शन को संबोधित करने वाले में अध्यक्ष हरिओम, महासचिव दिलीप कुमार, मधुरेंद्र सिंह, शत्रुजय सिंह आदि थे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में हॉट स्ट्रीप मिल विभाग के कर्मियों से अगामी 10 अक्टूबर की हड़ताल को सफल बनाने का अपील किया है, जिसे कर्मियों ने पूर्ण करने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें: Indian Oil कर्मचारियों की 7 अक्टूबर की हड़ताल स्थगित, केंद्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL के लंबित मुद्दों पर 23-24 को बैठक का संकेत

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस ने पहली छमाही में बनाया प्रोडक्शन का नया रिकार्ड
Next: SAIL Pension News: एनपीएस का 4.38 प्रतिशत एरियर आया कर्मचारियों-अधिकारियों के पेंशन एकाउंट में

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.