Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Q3 Results 2026: भिलाई स्टील प्लांट टॉप पर, RSP दूसरे, ISP तीसरे नंबर पर, बोकारो, DSP ने कमाए बस इतने
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Q3 Results 2026: भिलाई स्टील प्लांट टॉप पर, RSP दूसरे, ISP तीसरे नंबर पर, बोकारो, DSP ने कमाए बस इतने

Azmat ali 30/01/2026 1 minute read
SAIL Q3 Results 2026 Bhilai Steel Plant Tops RSP Second ISP third, Bokaro DSP Results Here

SAIL के विभिन्न इस्पात संयंत्रों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला। भिलाई स्टील प्लांट सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाला प्लांट रहा।

  • 9 माह में बेहतर उत्पादन, बिक्री और मुनाफे से मजबूत हुई कंपनी।
  • तीसरी तिमाही में कर पूर्व लाभ 479.76 करोड़ रुपए है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देश की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों (9M FY 26) के वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। तीसरी तिमाही में कर पूर्व लाभ 479.76 करोड़ रुपए है।

यहां तक पहुंचने में सबसे बड़ी भूमिका भिलाई स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर की रही है। वहीं, बोकारो और दुर्गापुर स्टील प्लांट का परफॉर्मेंस अपेक्षाकृत नहीं रहा है।

SAIL के नतीजे बताते हैं कि भिलाई, राउरकेला और आईएसपी कंपनी की रीढ़ बने हुए हैं, जबकि कुछ विशेष स्टील प्लांट अभी भी घाटे से जूझ रहे हैं। बेहतर बिक्री रणनीति और उत्पादन स्थिरता के चलते आने वाले समय में कंपनी के प्रदर्शन में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ माह (9M FY 26) के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की। नतीजों में उत्पादन, बिक्री और लाभप्रदता-तीनों मोर्चों पर कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

कंपनी का कच्चा इस्पात उत्पादन 2 प्रतिशत बढ़कर 14.35 मिलियन टन रहा, जबकि बिक्री मात्रा में 16.3 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। खुदरा बाजार में पहुंच बढ़ाने और बेहतर डिस्पैच के कारण यह सुधार देखने को मिला।

प्लांट-वाइज मुनाफा (₹ करोड़ में)

भिलाई स्टील प्लांट : ₹ 562.53 करोड़
राउरकेला स्टील प्लांट : ₹ 264.13 करोड़
आईएसपी (IISCO) स्टील प्लांट : ₹ 151.64 करोड़
बोकारो स्टील प्लांट : ₹ 64.38 करोड़
दुर्गापुर स्टील प्लांट : ₹ 7.80 करोड़
एलॉय स्टील्स प्लांट : ₹ 0.97 करोड़
सेलम स्टील प्लांट : ₹ 62.08 करोड़
विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट : ₹ 12.49 करोड़

कुल आंकड़े (₹ करोड़ में)

कुल ऑपरेटिंग योगदान : ₹ 1114.75 करोड़
वित्तीय लागत : ₹ 547.22 करोड़
कर-पूर्व लाभ (PBT) : ₹ 567.53 करोड़

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 9 महीने में SAIL की दमदार वापसी, मुनाफा 60% उछला, कर्ज भी घटा, CMD अमरेंदु प्रकाश बोले…
Next: सेल ने लांच किया Reel Contest “SAIL-e-BRATION”: ‘स्टील-टू-सोल’, बनाइए वीडियो, पाइए इनाम, 16 फरवरी आखिरी तारीख

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.