Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL राउरकेला स्टील प्लांट का GAIL से समझौता, अब पाइप से मिलेगी प्राकृतिक गैस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट का GAIL से समझौता, अब पाइप से मिलेगी प्राकृतिक गैस

Azmat ali 23/05/2026 1 minute read
SAIL Rourkela Steel Plant Signs MoU with GAIL now Natural Gas will be Available Through Pipe

GAIL, प्लांट तक PNG पहुंचाने के लिए जरूरी पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करेगी। कार्बन उत्सर्जन में कमी और लागत कम होगी।

  • प्रोपेन गैस पर निर्भरता कम होगी। उत्पादन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Rourkela Steel Plant ने ऊर्जा सुरक्षा और हरित उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) ने GAIL India Limited के साथ पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सप्लाई के लिए एमओयू साइन किया है।

इस समझौते के तहत GAIL, राउरकेला स्टील प्लांट को पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराएगी। यह करार पांच साल के लिए किया गया है। जरूरत पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकेगा। एमओयू साइनिंग कार्यक्रम 19 मई 2026 को आरएसपी के ईडी (एमएम) कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित किया गया। इस मौके पर ईडी (एमएम) अनिल कुमार, सीजीएम (मार्केटिंग) टी विनोद, सीजीएम (यूटिलिटीज एंड एनवायरमेंट) आशा कार्था, जीएम (एमएम-परचेज) सीवी अप्पाराव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

GAIL इंडिया लिमिटेड की ओर से सीजीएम (मार्केटिंग-हेड) मोहम्मद जफर खान और सेल आरएसपी की ओर से जीएम (ऑक्सीजन प्लांट) यूके भुजबल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में एनर्जी मैनेजमेंट विभाग और ऑक्सीजन प्लांट के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

सेल प्रबंधन का कहना है कि इस समझौते से प्लांट को वैकल्पिक ईंधन का स्थायी स्रोत मिलेगा। इससे प्रोपेन गैस पर निर्भरता कम होगी। साथ ही उत्पादन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

इस परियोजना के तहत GAIL, प्लांट तक PNG पहुंचाने के लिए जरूरी पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करेगी। प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल से स्वच्छ ईंधन, बेहतर ऊर्जा दक्षता, कार्बन उत्सर्जन में कमी और लागत नियंत्रण जैसे फायदे मिलेंगे।

प्रबंधन के मुताबिक, यह पहल सेल के ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग और सस्टेनेबिलिटी लक्ष्य को मजबूत करेगी। खासतौर पर ऑक्सीजन प्लांट और यूटिलिटी क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और आयातित ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने की जरूरत के बीच इस समझौते को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL VR Scheme: राउरकेला स्टील प्लांट के CGM, GM संग 50 से ज्यादा ने भरे वीआर, HR डिपार्टमेंट के निशाने पर ये कार्मिक
Next: SAIL BSP: पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला, वर्क फ्रॉम होम, कारपूलिंग पर जोर, टूर-विदेशी दौरे पर अगले आदेश तक रोक

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.