SAIL RSP ने अंतरिक्ष मिशन के लिए फिर भेजा स्पेशल स्टील

  • चंद्रयान, गगनयान और आदित्यएल1 मिशन के लिए स्टील की आपूर्ति।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल (SAIL) राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (Rourkela Steel Plant) ने चंद्रयान (Chandra Yaan), गगनयान (GaganYaan) और आदित्य एल 1 (Aditya L1) सहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विभिन्न अंतरिक्ष अभियानों के लिए विशेष ग्रेड एमडीएन- 250 (MDN-250) (मैरेजिंग स्टील) की आपूर्ति की है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL कर्मी अंकुश देवांगन ने इसरो को दी शानदार बधाई, महज 5 दिन में महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट की प्रतिमा बनाई

उल्लेखनीय है कि, आर.एस.पी. (RSP) की प्लेट मिल (Plat Mill), मिश्रा धातु निगम (मिधानी), हैदराबाद, के लिए मैरेजिंग स्टील (Maraging Steel) की व्‍यापक रूप से प्लेटें बनाती है। इस स्टील (Steel) का उपयोग इसरो के पी.एस.एल.वी. (PSLV) और जी.एस.एल.वी. (GSLV) कार्यक्रमों में किया जाता है। मिल ने पिछले दशक में 1130 टन मैरेजिंग स्टील रोल किया है और उपरोक्त उद्देश्य के लिए मिधानी को आपूर्ति की है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के ब्लास्ट फर्नेस में भीषण आग, कर्मियों की आशंका-चोर घुसे थे कटिंग करने, चिंगारी से फैली आग

विशेषतः मैरेजिंग स्टील (Maraging Steel) एक विशेष गुणवत्ता युक्‍त स्टील है जिसमें निकल, कोबाल्ट, मोलिब्डेनम, टाइटेनियम और एल्युमीनियम (Nickel, Cobalt, Molybdenum, Titanium and Aluminum) होता है और इसे वैक्यूम (Vacuum) पिघलाने की प्रक्रिया के माध्यम से निर्मित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: SAIL BSP खदान राजहरा में बड़ा हादसा, मालगाड़ी पर गिरी कन्वेयर गैलरी, मचा हड़कंप

मैरेजिंग स्टील (Maraging Steel) की रोलिंग के लिए बहुत कठिन प्रक्रिया मापदंडों की आवश्यकता होती है। आम तौर पर उच्च शक्ति वाले किसी भी स्टील में कम लचीलापन होता है और इसके प्रतिकूल होते हैं। लेकिन मैरेजिंग स्टील का महत्व यह है कि इसमें अच्छी लचीलापन के साथ-साथ बहुत अधिक शक्ति (हल्के स्टील की तुलना में 5-6 गुना अधिक) होती है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL ISP: डिप्लोमा कर्मी B-Tech,BE में अभी नहीं लेंगे एडमिशन, फीस भी ज्यादा

लॉन्च व्हीकल रॉकेट मोटर केसिंग (Launch Vehicle Rocket Motor Casing) और अन्य विभिन्न रक्षा अनुप्रयोगों के लिए मैरेजिंग स्टील (Maraging Steel)का उपयोग किया जाता  है। अपनी अनूठी ताकत और लचीलेपन के लिए प्रसिद्ध ये विशिष्‍ट स्टील संस्करण, अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए महत्वपूर्ण घटकों के प्रदर्शन और विश्वसनीयता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant को मिला 14वां एक्सीड ग्रीन फ्यूचर 2023 का प्लैटिनम अवार्ड