Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL SC-ST अधिकारियों की ग्रेडिंग हो रही खराब, कर्मचारियों के लिए ये मांग, दुर्गापुर में जमावड़ा, ऑनलाइन जुड़े डायरेक्टर पर्सनल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL SC-ST अधिकारियों की ग्रेडिंग हो रही खराब, कर्मचारियों के लिए ये मांग, दुर्गापुर में जमावड़ा, ऑनलाइन जुड़े डायरेक्टर पर्सनल

Azmat ali 20/05/2026 1 minute read
SAIL SC-ST Officers Grading is Deteriorating, Employees Demand this, Gathering in Durgapur, Director Personnel Join Online

भिलाई, बोकारो, दुर्गापुर, राउरकेला, बर्नपुर, भद्रावती, कॉर्पोरेट ऑफिस, माइंस, चासनाला, एएसपी आदि इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन की केंद्रीय समिति की बैठक, 17 प्रमुख मुद्दों पर प्रबंधन से चर्चा।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। Steel Authority of India Limited के Durgapur Steel Plant के एचआरडी हॉल में सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन, नई दिल्ली की केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक डीआइसी और ईडी के साथ आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरंगा मंडल ने की।

बैठक में Bhilai Steel Plant का प्रतिनिधित्व बीएसपी एससी-एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं केंद्रीय फेडरेशन के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद तथा कार्यकारी अध्यक्ष एवं केंद्रीय फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार मंडावी ने किया।

बैठक में गोरंगा मंडल ने कहा कि सेल की सभी इकाइयों में एससी एवं एसटी अधिकारियों की ग्रेडिंग खराब कर दी जाती है। बाद में प्रमोशन के समय इसी खराब ग्रेडिंग का हवाला देकर पदोन्नति रोक दी जाती है, जिससे अधिकारी अपने सहकर्मियों से पीछे हो जाते हैं। उन्होंने इस व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता बताई।

डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर पुरस्कार और संग्रहालय की मांग

बैठक में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर पुरस्कार शुरू करने की मांग उठाई गई। साथ ही सेल की सभी इकाइयों में डॉ. आंबेडकर के जीवन एवं कार्यों पर आधारित डिजिटल अभिलेखागार और मल्टीमीडिया प्रस्तुति के साथ आधुनिक संग्रहालय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने की मांग भी की गई, जहां जनजातीय भाषाओं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा सके।

CSR गतिविधियों में एससी-एसटी संगठनों को शामिल करने की मांग

फेडरेशन ने मांग की कि सेल की सभी इकाइयों में CSR गतिविधियों के कार्यान्वयन में एससी-एसटी एसोसिएशन और फेडरेशन को शामिल किया जाए। समाज के बेरोजगार एससी, एसटी और ओबीसी युवाओं के लिए CSR योजना के तहत गैस कटिंग जैसे स्व-रोजगार प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की भी मांग रखी गई।

आर्थिक रूप से कमजोर एससी-एसटी ड्रॉपआउट छात्रों और युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित करने हेतु खाली पड़े स्कूल भवन एससी-एसटी एसोसिएशन को आवंटित करने की मांग भी उठाई गई।

डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती पर जोर

बैठक में सेल संयंत्रों, इकाइयों और खदान क्षेत्रों में डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती करने की मांग रखी गई, ताकि सेवानिवृत्ति के कारण उत्पन्न कमी को दूर किया जा सके। इसके अलावा अंबेडकर भवन के लिए बंद पड़े विद्यालय भवन को फेडरेशन के नाम आवंटित करने की मांग भी की गई।

केंद्रीय समिति ने सेल प्रबंधन के समक्ष आरक्षण नीति पर कार्यशाला आयोजित करने, कॉर्पोरेट ऑफिस के साथ हर वर्ष दो बैठकें करने सहित एससी एवं एसटी अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़े कुल 17 मुद्दे उठाए।

कोमल प्रसाद ने बताया कि सभी मुद्दों को प्रबंधन ने गंभीरता से सुना और जल्द लागू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भिलाई में डॉ. आंबेडकर म्यूजियम, लाइब्रेरी और अंबेडकर भवन सहित अन्य कार्यों को पूरा करने की दिशा में प्रबंधन आगे बढ़ रहा है।

डायरेक्टर पर्सनल जुड़े ऑनलाइन

बैठक को सेल प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह ने ऑनलाइन संबोधित किया। इस दौरान ईडी राजीव पाण्डेय, लय गोस्वामी भी शामिल रहे। वहीं, डीएसपी के डीआइसी सुरजीत मिश्रा, ईडी एचआर सुष्मिता रॉय और एस.एन. पांडा उपस्थित रहे।

फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरंगा मंडल, उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद, उत्तम कुमार मंडावी सहित बोकारो, दुर्गापुर, राउरकेला, बर्नपुर, भद्रावती, कॉर्पोरेट ऑफिस, माइंस, चासनाला और एलॉय स्टील प्लांट समेत सेल की सभी इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में BSP के पूर्व अधिकारी जख्मी, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती
Next: SAIL ISP: कब्जेदारों पर बड़ा एक्शन, 6,000 वर्गफुट भूमि कब्जामुक्त

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.