Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL SRU रामगढ़ के कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, अनुकंपा नियुक्ति को लेकर जीएम कार्यालय में तोड़फोड़, 4 अफसरों की बची जान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL SRU रामगढ़ के कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, अनुकंपा नियुक्ति को लेकर जीएम कार्यालय में तोड़फोड़, 4 अफसरों की बची जान

Azmat ali 23/09/2025 (Last updated: 23/09/2025) 1 minute read
SAIL SRU Ramgarh Employee Dies on Railway Line GM Office Vandalized over Compassionate Appointment

जीएम प्रवीण गुप्ता पर हमला करने के लिए भीड़ दौड़ पड़ी। आक्रोशित भीड़ की चपेट में आने से 4 अधिकारी बाल-बाल बच गए।

  • मालगाड़ी की चपेट में आने से नियमित कर्मचारी की मौत के बाद शव को एसआरयू के गेट पर रखकर हंगामा किया गया।

सूचनाजी न्यूज, रामगढ़। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के एसआरयू से बड़ी खबर है। मालगाड़ी की चपेट में आने से नियमित कर्मचारी की मौत के बाद शव को एसआरयू के गेट पर रखकर हंगामा किया गया। जीएम कार्यालय में तोड़फोड़ की गई।

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर काफी हिंसक बवाल हुआ। करीब 24 घंटे तक गांव वाले धरना-प्रदर्शन करते रहे। सेल प्रबंधन ने बोकारो से एक टीम रामगढ़ के लिए रवाना किया। कांफ्रेंस हाल में बातचीत चल रही थी। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि तत्काल ऑफर लेटर दिया जाए, जबकि अधिकारियों ने कहा-जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि के आधार पर ही अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान है। सेल एसआरयू ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दिया है। 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट आएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेल कर्मचारियों के खाते में बोनस का पैसा आना शुरू, कइयों के बोनस में कटौती

इसलिए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। बातचीत के दौरान ही कुछ लोगों ने माहौल को भड़का दिया, जिससे आक्रोशित महिलाओं ने लाठी-डंडा लेकर जीएम कार्यालय पर हमला बोल दिया। महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी को अपनी जान बचाने के लिए वहां टॉयलेट में घुसना पड़ा।

टायलेट के गेट पर बाहर एक पुलिस कर्मी ने मोर्चा संभाला। भीड़ को काबू में रखा। इस बीच तोड़फोड की गई। कम्प्यूटर, टेबल, आलमारी आदि को नुकसान पहुंचाया गया। किसी तरह भीड़ को वहां से बाहर निकाला गया। पुलिस बल भी पहुंचा। कई थाने की फोर्स पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। रात करीब 11 बजे शव हटाया जा सका। स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस से बवाल, भिलाई में 24 को CITU-BAKS उतर रहा सड़क पर, रैली, जूते की माला, कालिख पोतने का इंतजाम

बता दें कि एसआरयू रामगढ़ के नियमित कर्मचारी बलदेव बेदिया रविवार भोर में करीब सवा 4 बजे रेलवे ट्रैक से होते हुए कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आवंटित आवास में वह नहीं जा रहे थे। कहीं और जा रहे थे। मालगाड़ी की चपेट में आने से जान चली गई। इससे आक्रोशित परिजनों व गांव वालों ने एसआरयू का गेट जाम कर दिया।

विधायक निर्मल महतो, सांसद प्रतिनिधि आदि भी पहुंच गए। कांफ्रेंस रूम में अनुकंपा नियुक्ति आदि को लेकर बातचीत हो रही थी। विधायक आदि के जाने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। जीएम प्रवीण गुप्ता पर हमला करने के लिए भीड़ दौड़ पड़ी। आक्रोशित भीड़ की चपेट में आने से 4 अधिकारी बाल-बाल बच गए। जिला प्रशासन की तरफ एसडीओ और एसडीपीओ मौजूद रहे। इन्हीं की निगरानी में मामला हल हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: सीबीटी बैठक से पहले 25 को देशभर के पेंशनभोगी ईपीएफओ कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोयला कर्मचारियों का बोनस अटका, मोदी सरकार-बीएमएस पर फूटा ठीकरा, मांग 1 लाख एडवांस की
Next: छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिले ‘अतिथि व्याख्याता नीति 2024’ में प्राथमिकता, विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम साय से ये भी कहा…

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.