Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर हड़ताल तय, Bokaro Steel Plant की ताजा खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर हड़ताल तय, Bokaro Steel Plant की ताजा खबर

04/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-strike-decided-on-bonus-gratuity-and-arrears-latest-news-of-Bokaro-Steel-Plant
  • संयुक्त यूनियन के संयोजक इंटक बोकारो के महासचिव बीरेंद्र नाथ चौबे ने सेल और स्थानीय प्रबंधन पर जमकर हमला बोला।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों (SAIL Employee) के बकाया एरियर और बोनस को लेकर हंगामा मचा हुआ है। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के कर्मचारियों से हड़ताल के लिए समर्थन मांगा जा रहा है। विभागवार संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी मीटिंग कर रहे हैं। सोमवार को गेट मीटिंग करके कर्मचारियों से समर्थन मांगा गया। कर्मचारियों ने हाथ उठाकर हड़ताल में जाने का दम भरा।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर ISP से सबसे बड़ी खबर, महाबैठक में ये फैसला

39 महीने का एरियर भुगतान करने, 40500 रुपए बोनस देने, ठेका मजदूरों का वेज रिवीजन करने एवं अन्य सुविधाएं देने, नाइट शिफ्ट भत्ता बढ़ाने की मांग की गई। इसके अलावा सम्मानजनक वेतन समझौता अविलम्ब करने आदि मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो के घटक यूनियनों इंटक, एटक, सीटू और एचएमएस के आह्वान पर सीआरएम 3 वेलफेयर बिल्डिंग के पास मजदूर सभा आयोजित की गई।

ये खबर भी पढ़ें :  धाकड़ रवि आर्या को युवा प्रेम प्रकाश पांडेय ने हराया था चुनाव, अब लगातार 2 चुनाव युवा देवेंद्र से हारे

सभा में बड़ी संख्या में स्थाई मजदूरों के साथ साथ ठेका मजदूरों ने भाग लिया। सेल प्रबंधन (SAIL Management) की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश पूर्ण नारेबाजी की गई।

संयुक्त यूनियन के संयोजक इंटक बोकारो के महासचिव बीरेंद्र नाथ चौबे ने कहा-प्रबंधन की तानाशाही और एकतरफा फैसले से कर्मचारियों के खाते में जबरन बोनस का पैसा डाला गया। साढ़े 40 हजार रुपए की मांग थी, लेकिन प्रबंधन ने 23 हजार रुपए डाल दिया।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai News: शौचालय को अपग्रेड कर और बेहतर बनाएगा भिलाई नगर निगम, क्लीन टायलेट कैम्पेन शुरू

39 महीने का बकाया एरियर पेमेंट भी प्रबंधन नहीं कर रहा है। अब कर्मचारियों का एकजुट होना होगा। हम लोग भी अलग-अलग यूनियन करते थे। कर्मचारियों के हक की लड़ाई के लिए सभी यूनियन एक मंच पर आ चुके हैं। जो लोग अब भी बाहर हैं, उनसे अपील है कि वे भी आंदोलन में शामिल हो जाएं।

ये खबर भी पढ़ें :  Good News: Raipur T-20 में बन गया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम India की दुनिया में हो रही तारीफ, पाकिस्तान को पछाड़ा

सेल प्रबंधन (SAIL Management) और स्थानीय प्रबंधन पर कटाक्ष करते हुए बीएन चौबे ने कहा-ठेका मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी ईमानदार हो जाएं तो सारा शोषण रुक जाएगा। अधिकारी खुद ठेकेदारों को खुली छूट देकर रखे हुए हैं। मामले को सेट कराने को खेल खेलते हैं। इस तरह ही हरकत की वजह से मजदूरों का शोषण हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Township: 9 दिसंबर तक इन सेक्टर एरिया में सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली रहेगी गुल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय श्रमिकों के लिए ESIC ने किया बेहतरीन काम, ऑस्ट्रेलिया में मिला ISSA विजन जीरो-2023 अवॉर्ड
Next: BSP OA: Bhilai Steel Plant बंद करे राज्य सेवा के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को मकान देना

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.