Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Voluntary Retirement 2026: बीएसपी गेट से बाहर आते ही उड़े अबीर-गुलाल, फूलों से लादे गए GM, AGM और कर्मचारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Voluntary Retirement 2026: बीएसपी गेट से बाहर आते ही उड़े अबीर-गुलाल, फूलों से लादे गए GM, AGM और कर्मचारी

Azmat ali 01/08/2026 1 minute read
SAIL Voluntary Retirement 2026 BSP GM AGM and Employees Welcomed at the Gate with Abir-Gulal Flower Garlands

मेन गेट पर ढोल-नगाड़ों, फूलों और अबीर के बीच विदाई का नजारा। खास पल की तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए कार्मिक।

  • सेल भिलाई स्टील प्लांट से वीआर लेने वाले कार्मिकों की विदाई भी यादगार रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट से वीआर लेकर विदा हुए कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए शुक्रवार को मेन गेट पर यादगार विदाई का आयोजन किया गया। पावर सिस्टम विभाग-PSD के कर्मचारी नरेन्द्र भागर ने रिटायरमेंट के 25 माह पूर्व VR भरकर कंपनी से अलग हो गए। 35 साल की सेवा को सम्मान देने के लिए साथी कर्मचारियों ने मेन गेट पर ढोल-नगाड़ा बजवाया। अबीर उड़े। पूरण वर्मा, योगेश सोनी आदि श्रमिक नेताओं ने भी स्वागत किया।

इसी तरह आरसीएल विभाग से लेकर मेन गेट तक साथी कार्मिक ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों अधिकारियों को विदाई देने पहुंचे। अबीर उड़ाया गया, फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया और इस पूरे पल को कैमरे में कैद करने के लिए हर कोई मोबाइल निकालकर खड़ा नजर आया।

आरसीएल के जीएम जेके वर्मा और एजीएम केके गुप्ता ने वीआर लेकर बीएसपी से विदाई ली। दोनों अधिकारियों को विभागीय कार्मिक सनरूफ वाली कार से मेन गेट तक लेकर पहुंचे। कार जैसे ही मेन गेट पर पहुंची, वहां जश्न का माहौल बन गया। साथी कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर दोनों अधिकारियों का स्वागत किया और अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी जताई।

आरसीएल से मेन गेट तक साथियों ने दी विदाई

दोनों अधिकारियों की विदाई के दौरान आरसीएल विभाग के कार्मिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जीएम केवी शंकर, जीएम आलोक गोयल, जीएम एस. मुखोपाध्याय, डीजीएम विनीता वर्मा, एजीएम केके सेठ्ठी, सीनियर मैनेजर डी. स्वेता, मैनेजर अरुण साहू के अलावा विभागीय कर्मचारी दीपक भाटिया, वेणु गोपाल स्वामी, पंकज वर्मा और ऋषभ घोष, सीमा चरण, सुनील वर्मा, अभिषेक, सुरेश, विवेक, त्रिलोकी, सलमान, केडी निर्मलकर सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

जेके वर्मा आईसीएल को बता गए मां समान

महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र और सेल उनके परिवार की सुख-समृद्धि का मूल आधार रहे हैं। उन्होंने आईसीएल विभाग को अपनी माता के समान सम्मान देते हुए कहा कि वे संयंत्र प्रबंधन, अपने सहयोगियों तथा सभी कर्मचारियों के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में मिले सहयोग, विश्वास और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

1994 में बीएसपी आए थे केके गुप्ता

आरसीएल के एजीएम केके गुप्ता ने जुलाई 1994 में बीएसपी में ज्वाइनिंग की थी। उन्होंने बीबीएम में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2008 में उन्होंने ई-जीरो का इंटरव्यू दिया और सफल हुए। इसके बाद ब्लास्ट फर्नेस में काम किया। वर्ष 2013 में उन्होंने आरसीआर रेल इंस्पेक्शन में ज्वाइनिंग की। वर्ष 2018 से आईसीएल की टेस्टिंग यूनिट में कार्य किया। इसी यूनिट से उन्होंने वीआर लेकर बीएसपी की अपनी लंबी सेवा यात्रा को विराम दिया।

वहीं जीएम जेके वर्मा ने भी वीआर लेकर संयंत्र से विदाई ली। दोनों अधिकारियों के सेवाकाल के अंतिम दिन को साथियों ने जिस अंदाज में यादगार बनाया, वह बीएसपी के औद्योगिक परिवार में उनके साथियों के साथ बने रिश्तों की झलक दिखाता रहा।

मेन गेट पर ढोल-नगाड़ों, फूलों और अबीर के बीच विदाई का यह नजारा काफी देर तक चर्चा में रहा। अधिकारी और कर्मचारी इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL मजदूरों के AWA पर गहराया संकट, CMO में भुगतान रोकने का आदेश, क्या सभी प्लांट के श्रमिकों का रुकेगा पैसा
Next: SAIL Transfer Order: ईडी देबब्रत दत्ता का EMD से CMO एचआर ट्रांसफर

Related Stories

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.