Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्को स्टील प्लांट में SAIL का पहला Floating Solar Plant हुआ Start, ऐसे डायरेक्ट होगा लाभ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्को स्टील प्लांट में SAIL का पहला Floating Solar Plant हुआ Start, ऐसे डायरेक्ट होगा लाभ

22/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-19.59.41

– फ्लोटिंग सोलर पैनल की डिजाइन के कई फायदें माने जा रहे है,

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्को स्टील प्लांट (ISP), बर्नपुर में सेल के पहले फ्लोटिंग सोलर प्लांट को स्टार्ट कर दिया गया है। बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक बी.पी. सिंह द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। चार मेगावाट इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन कैपेसिटी वाला यह फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक सिस्टम ISP के ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन के टार्गेट को हासिल करने की ओर एक अति महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

करीब चार मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा का प्रोडक्शन करने की प्लांट की कैपेसिटी ISP के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। फ्लोटिंग सोलर पैनल की डिजाइन के कई फायदें माने जा रहे है, जिसमें इसकी उच्च दक्षता, जल बचाव और ऊर्जा बचत आदि शामिल है। फ्लोटिंग सोलर प्लांट ISP के कार्बन उत्सर्जन को प्रति वर्ष करीब 5452 टन कम करेगा।

इस अवसर पर प्रभारी निदेशक बी.पी. सिंह ने संबंधित समस्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य की शक्ति का इस्तेमाल करके, यह प्लांट स्वच्छ, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न करने के साथ जीवाश्म ईंधन पर हमारी डिपेंडेंसी और हमारे कार्बन पदचिह्न को भी कम करेगा।

यह उन्नत सिस्टम न केवल पूरे स्टील इंडस्ट्री की पहली फ्लोटिंग सोलर परियोजना है, बल्कि पूरे देश में किसी भी विनिर्माण उद्योग में अपनी तरह की सबसे पहली परियोजना हैं। इस पहल ने SAIL के दूसरे स्टील प्लांटों के लिए भी ऐसी ही कई परियोजनाएं आरंंभ करने का रास्ता साफ होगा।

इस परियोजना का कॉन्सेप्ट, ड्रॉइंग, डिजाइन, इंजीनियरिंग, क्रियान्वयन, सुपर विजन ISP के परियोजना एवं डिजाइन विभाग, विद्युत वितरण विभाग,केंद्रीय विद्युत विभाग और इलेक्ट्रो टेक्निकल लेबोरेट्री (ETL) के पावर विंग के द्वारा, जल प्रबंधन विभाग (WMD) के सहयोग से, इन हाउस किया गया हैं। परियोजना मेसर्स क्वांट सोलर को सौंपी गई। साथ ही काम जुलाई 2022 को आरंभ हुआ। जबकि इस प्लांट से वाणिज्यिक फायदा मार्च 2024 से हासिल किया जा रहा हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चंदा वसूली पर पलटवार, नोटिस पाने वाले BMS के पांचों नेताजी भड़के, खोला राज
Next: SAIL MTI और IIM Raipur के बीच MOU साइन, कर्मचारियों को मिलेगी लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेवाएं

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.