Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल बिकने से बचाओ: आज शाम परिवार संग सब आओ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल बिकने से बचाओ: आज शाम परिवार संग सब आओ

Azmat ali 14/07/2026 1 minute read
Save Sector 9 Hospital Come with Your Families to the Protest this Evening

सेक्टर-9 अस्पताल को बचाने के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, ट्रेड यूनियनों, आम नागरिकों की एकजुटता जरूरी।

  • सेक्टर-9 अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी के खिलाफ संयुक्त ट्रेड यूनियनों की अपील।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर-9 अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारियों के विरोध में आज शाम विरोध-प्रदर्शन है। बीएसपी की संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, उनके परिजनों तथा आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। अब देखना यह है कि भिलाईवासी अपनी ताकत का एहसास कराते हैं या पड़ोस में ही भगत सिंह पैदा करने की सोच रखते हैं।

संयुक्त ट्रेड यूनियन इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, ऐक्टू, लोईमू, स्टील वर्कर्स यूनियन ने नारा दिया है कि सार्वजनिक अस्पताल बचाइए-जनस्वास्थ्य बचाइए। निजीकरण पर रोक लगाओ-सेक्टर-9 अस्पताल बचाओ…। आज शाम आइए, अस्पताल बचाने की आवाज बुलंद करें।

संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, महिलाओं, युवाओं तथा नागरिकों से अपील की है कि वे आज, 14 जुलाई को शाम 6:00 बजे सेक्टर-9 अस्पताल के मुख्य द्वार पर आयोजित विरोध-प्रदर्शन में अपने परिवार, सहकर्मियों एवं मित्रों के साथ बड़ी संख्या में शामिल हों। अधिकाधिक भागीदारी ही सरकार और प्रबंधन को यह स्पष्ट संदेश देगी कि सेक्टर-9 अस्पताल का निजीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। आइए, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।

संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने कहा है कि यह संघर्ष केवल एक अस्पताल को बचाने का नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा और देश की अमूल्य सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा का संघर्ष है।

जनता की अमूल्य धरोहर हैं सार्वजनिक अस्पताल

संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने कहा कि सेक्टर-9 अस्पताल दशकों से कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, उनके आश्रितों तथा आसपास के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। यह अस्पताल सार्वजनिक क्षेत्र की सामाजिक जिम्मेदारी और श्रमिकों के योगदान का जीवंत प्रतीक है। यदि इसे निजी हाथों में सौंपा जाता है तो स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित होंगी तथा कर्मचारियों और आम जनता के हितों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसलिए इस अस्पताल की रक्षा पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।

जनएकजुटता से ही रुकेगा निजीकरण

संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण देश की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करता है। सेक्टर-9 अस्पताल को बचाने के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, ट्रेड यूनियनों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की व्यापक एकजुटता आवश्यक है। जनता की संपत्ति जनता की सेवा के लिए है, किसी निजी संस्था के मुनाफे के लिए नहीं। इसलिए सभी वर्गों को इस जनहित के आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

आप सभी के सहयोग से ही बचा पाए थे ब्लड बैंक को

संयुक्त ट्रेड यूनियन ने कहा कि जब सेक्टर 9 के ब्लड बैंक पर गाज गिराई गई थी तब संयुक्त ट्रेड यूनियन और ऑफिसर एसोसिएशन ने मिलकर ब्लड बैंक बचाने की मुहिम को छेड़ा था जिसमें आप सभी ने ना केवल बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि ब्लड बैंक को वापस खुलवाने तक संघर्ष में शामिल रहे और आप सभी के सहयोग से ही ब्लड बैंक को एक माह के भीतर वापस खुलवा पाए, आज भी आपसे ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के अफसर पर हाथ उठाना ठेकेदार को पड़ेगा भारी, देख रहा था औकात, अब पैरवी की बात
Next: हादसा रोकना है तो अब चुप मत रहिए, भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को करें शर्मिंदा, ये नंबर 0788-286-1212, 0788-286-1111

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.