Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मेटल सेक्टर के कर्मचारियों, निजीकरण, विनिवेश, स्वास्थ्य-सुरक्षा पर मुंबई में महामंथन, SAIL प्लांट और जेनेवा से पहुंचे प्रतिनिधि
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मेटल सेक्टर के कर्मचारियों, निजीकरण, विनिवेश, स्वास्थ्य-सुरक्षा पर मुंबई में महामंथन, SAIL प्लांट और जेनेवा से पहुंचे प्रतिनिधि

Azmat ali 07/08/2026 1 minute read
Seminar on the Metal Sector in Mumbai Representatives from SAIL Plants and Geneva Attend

एचएमएस से संजय वढावकर, प्रमोद कुमार मिश्र, इंटक से संजय साहू, दुर्गापुर से रजत दीक्षित, राउरकेला से पीके बेहरा मुंबई पहुंच चुके हैं।

  • मुंबई में बेस मेटल सेक्टर की सुरक्षा और ट्रेड यूनियन संगठन पर मंथन, ठेका श्रमिकों के मुद्दे भी उठेंगे।

सूचनाजी न्यूज, मुंबई। बेस मेटल सेक्टर में व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य (Occupational Safety and Health-OHS), निजीकरण, विनिवेश तथा ट्रेड यूनियनों के संगठन को मजबूत करने के मुद्दे पर मुंबई में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। 8 और 9 अगस्त 2026 को होने वाली इस वर्कशॉप में स्टील, एल्युमिनियम, कॉपर और फैब्रिकेशन सेक्टर से जुड़े श्रमिकों एवं ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए भिलाई स्टील प्लांट एचएमएस महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र, इंटक के महासचिव संजय साहू, दुर्गापुर से रजत दीक्षित, राउरकेला से पीके बेहरा, बालको से जय प्रकाश यादव, NJCS सदस्य व एचएमएस के राष्ट्रीय नेता संजय वढावकर आदि मुंबई पहुंच चुके हैं।

वर्कशॉप का आयोजन Industriall Global Union की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में बेस मेटल सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था, यूनियन संगठन, ठेका श्रमिकों की स्थिति, महिला एवं युवा श्रमिकों की भागीदारी और कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी चुनौतियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा। इसमें जेनेवा से भी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

पहले दिन 8 अगस्त को पिछली बैठक के एक्शन प्लान की समीक्षा की जाएगी। इसमें विनिवेश और निजीकरण, व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे, असंगठित एवं प्रवासी श्रमिकों तथा यूनियन सदस्यता और युवाओं के प्रतिनिधित्व पर चर्चा होगी। इसके अलावा बेस मेटल सेक्टर में वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर के बदलावों की जानकारी साझा की जाएगी।

ठेका श्रमिकों की स्थिति पर होगी चर्चा
9 अगस्त को वर्कशॉप के दूसरे दिन बेस मेटल सेक्टर में असुरक्षित एवं अस्थायी कार्य (Precarious Work) पर विशेष सत्र रखा गया है। इसमें ठेका श्रम की व्यवस्था, स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर फैब्रिकेशन में आउटसोर्स श्रमिकों के इस्तेमाल, वेतन में अंतर, रोजगार की असुरक्षा तथा महिलाओं और युवा श्रमिकों की अस्थायी भूमिकाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

इसके साथ ही वर्कशॉप में यूनियन के सामने बढ़ती चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। इसमें श्रमिकों के कार्यस्थल तक पहुंचने और उन्हें यूनियन से जोड़ने में आने वाली बाधाएं, बहुस्तरीय ठेका प्रणाली की चुनौतियां, विभिन्न यूनियनों द्वारा अपनाए गए सफल तरीकों तथा डिजिटल टूल्स और मैपिंग रणनीतियों के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बेस मेटल सेक्टर के लिए बनेगी संयुक्त रणनीति

वर्कशॉप में Strategic Planning और Action Plan के तहत बेस मेटल सेक्टर के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा होगी। इसके तहत असुरक्षित एवं अस्थायी कार्य को कम करना, OHS समितियों और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत करना, यूनियन संगठन बढ़ाना तथा महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे बिंदु शामिल किए गए हैं।

प्रतिभागियों की ओर से समूह प्रस्तुति के साथ वर्कशॉप के अनुभव और सुझाव भी साझा किए जाएंगे। अंत में ‘Conclusion and Way Forward’ सत्र में आगे की रणनीति और कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
इस दो दिवसीय आयोजन में Industriall Global Union के दक्षिण एशिया क्षेत्र के पदाधिकारियों, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

वर्कशॉप में प्रमुख मुद्दे

  • बेस मेटल सेक्टर में व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य
  • ठेका श्रमिकों की स्थिति और रोजगार की असुरक्षा
  • स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर सेक्टर में आउटसोर्स श्रमिक
  • वेतन में अंतर और नौकरी की असुरक्षा
  • महिला एवं युवा श्रमिकों की भागीदारी
  • बहुस्तरीय ठेका प्रणाली की चुनौतियां
  • यूनियन संगठन में आने वाली बाधाएं
  • डिजिटल टूल्स और मैपिंग रणनीति
  • OHS समितियों और रिपोर्टिंग को मजबूत करना
  • यूनियन सदस्यता बढ़ाना
  • बेस मेटल सेक्टर के लिए संयुक्त रणनीति और एक्शन प्लान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात भवन घेराव से पहले BSP ने बदला रास्ता, मुर्गा चौक का 1 मार्ग बंद, बोरिया गेट मार्ग से करें आवाजाही
Next: इस्पात भवन घेराव: Bhilai Steel Plant का रास्ता सील, क्या बैरिकेडिंग तोड़ पाएंगे लाइसेंस-रिटेंशनधारी, DIC दिल्ली में, विधायक देवेंद्र ये बोले…

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.