Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG BREAKING : भिलाई में कई ग्राम पकड़ायी हेरोइन, कार में इलेक्ट्रॉनिक तराजू लेकर कस्टमर सर्च कर रहे थे आरोपी, दुर्ग पुलिस ने ऐसे दबोचा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BIG BREAKING : भिलाई में कई ग्राम पकड़ायी हेरोइन, कार में इलेक्ट्रॉनिक तराजू लेकर कस्टमर सर्च कर रहे थे आरोपी, दुर्ग पुलिस ने ऐसे दबोचा

23/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Youth-caught-with-heroin-drugs-in-Bhilai

दुर्ग पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाया जा रहा अभियान ‘संकल्प एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ के तहत मिली बड़ी सफलता।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग जिले के जामुल थाना अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्‌टा) के साथ आरोपियों को जामुल पुलिस और जिले की ACCU टीम ने घेराबंदी करके धर-दबोचने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों से छह ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए (40,000) बताई जा रही है। साथ ही इस घटना में शामिल सिल्वर कलर की फोर व्हीलर रेनॉल्ट डस्टर को जप्त कर लिया गया है। बरामद किए गए सामान की कीमत करीब दो लाख 40 (02,40,000) रुपए आंकी गई है।

दुर्ग के पुलिस अधीक्षक (SP) जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान चलाया जा रहा है। संकल्प अभियान के अंतर्गत सूखे नशे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश दिया गया है।

इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस के द्वारा जिले में नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त को गुप्त सूचना मिली कि दो लोग अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्‌टा) का भिलाई के खुर्सीपार से जामुल के शंकर नगर की ओर कार से परिवहन कर रहे है। SP जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर, दुर्ग शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सुखनंदन राठौर, छावनी के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) हरीश पाटिल, क्राइम विभाग में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) हेम प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में जांच को आगे बढ़ाया गया। जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक (TI) कपिल देव पाण्डेय और ACCU के TI तापेश नेताम की लीडरशिप में जामुल थाने और ACCU की ज्वॉइंट टीम बनाकर उक्त स्थान के लिए रवाना किया गया।

घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

प्राप्त सूचनानुसार जामुल के शंकर नगर स्थित एस.एस हॉस्पिटल के निकट सिल्वर कलर की डस्टर कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को रोककर चेक करने पर दो लोगों के पास से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया। आरोपियों के पास बाकायदा इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी था। वाहन में रखा चाकू भी बरामद किया गया।

इन्हें पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा घटना में इस्तेमाल की जा रही कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को जप्त कर NDPS Act की धारा 21 (ख), 22 एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि भिलाई के वार्ड-35, दुर्गा मंदिर के पास, खुर्सीपार निवासी आरोपी रोशन कुमार साव (30) पिता राज कुमार साव और न्यू खुर्सीपार के संगम चौक वार्ड-32 निवासी आरोपी दीपक गुप्ता (32) पिता मन्नू राम को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया।

इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मुरलीधर कश्यप, आरक्षक रिंकू सोनी, गुनीत राम निर्मलकर, राकेश चौधरी, जामुल थाने के आरक्षक अजय सिंह, गंभीर जाट, बालेंद्र द्विवेदी, चेतमान गुरुंग, एस.दिनेश, सुनील ठाकुर व अन्य की उल्लेखनीय भूमिका रही।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: सेंट्रल जेल में बंद MLA देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, कहा ‘हम लीगली, पालिटिकली और हर ढंग से सरकार को देंगे जवाब
Next: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय: महिलाओं के लिए टास्क फोर्स, Manufacturing, घरेलू काम, ई-कॉमर्स, सेवाओं, MSME पर फोकस

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.