Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शहडोल ट्रेन हादसे ने मचाया कोहराम, लोको पायलट की मौत, CG-MP संग इन राज्यों तक ट्रेनें कैंसिल, बस से लाए गए यात्री
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

शहडोल ट्रेन हादसे ने मचाया कोहराम, लोको पायलट की मौत, CG-MP संग इन राज्यों तक ट्रेनें कैंसिल, बस से लाए गए यात्री

19/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Shahdol-train-accident-created-ruckus-loco-pilot-died-trains-canceled-till-these-states-with-CG-MP-passengers-brought-by-bus

सूचनाजी न्यूज, शहडोल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के शहडोल रेलवे लाइन पर भीषण रेल हादसा हो गया है। पहले से खड़ी मालगाड़ी से दूसरी ट्रेन टकराने से हादसा हो गया। इसकी चपेट में आने से एक लोको पायलट की मौत हो गई है। 3 अन्य रनिंग स्टाफ जख्मी बताए जा रहे हैं।

शहडोल से सटे सिंहपुर रेलवे स्‍टेशन पर पहले से ही एक मालगाड़ी खड़ी थी। सुबह दूसरी मालगाड़ी आकर उससे टकरा गई। दुर्घटना के वक्‍त एक और मालगाड़ी सिंहपुर स्‍टेशन से गुजर रही थी जो इसकी चपेट में आ गई। हादसा इतना भयानक था कि रेल इंजन में आग लग गई। मालगाड़ी के डिब्‍बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। हादसे के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट उपरांत इंजन सहित 09 वैगनों के पटरी से उतर गए। अप, डाउन एवं मिडिल तीनों लाइन पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।
रद्द की गई गाड़ियां

  1. बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
  2. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
  3. अम्बिकापुर से अनुपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनुपपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
  4. अनुपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनुपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
  5. मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
  6. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
  7. शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
  8. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
  9. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
  10. बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।

पुनर्निर्धारित की गई गाड़ियां

  1. दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग – ऊधमपुर एक्सप्रेस को आज 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी।
    ये ट्रेन गंतव्य से पहले रद्द की गई
  2. ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर – कटनी को पेंड्रारोड में रद्द।
  3. ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर – जबलपुर को बिजुरी में रद्द।
  4. ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर को जबलपुर मण्डल में रद्द ।
    जानिए किन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया
  5. बरौनी से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 15231 बरौनी – गोंदिया
  6. अजमेर से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 18208 अजमेर – दुर्ग
    दुर्ग संपर्क क्रांति निरस्त कर बस से लाए गए यात्री
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर आज प्रातः सिंहपुर स्टेशन में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस सेक्शन के शहडोल स्टेशन में निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं इंदौर-दुर्ग, नर्मदा एक्सप्रेस को रद्द कर इसके यात्रियों को सड़क मार्ग से बस द्वारा अनुपपुर स्टेशन लाया गया। तत्पश्चात अनुपपुर से ट्रेन द्वारा बिलासपुर व गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है।

रद्द की गई ये गाड़ियां भी

  1. 19 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  2. 19 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  3. 19 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP की साढ़े 9 एकड़ जमीन पर बने ईंट भट्‌ठा संग कई अवैध निर्माण ध्वस्त, 12 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त
Next: Bhilai Township में कब्जा रोकने, 3 छोटे मकानों को मिलाकर एक करने की डिजाइन हो रही तैयार, सभी कमरों में टाइल्स लगाने पर मंथन

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.