Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्रीरामनवमी 2024: श्रीराम जन्मोत्सव समिति का 39वें साल भव्य आयोजन 17 को, मठ-मंदिरों से निकलेगी झांकी, महाप्रसाद लेने आइए
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

श्रीरामनवमी 2024: श्रीराम जन्मोत्सव समिति का 39वें साल भव्य आयोजन 17 को, मठ-मंदिरों से निकलेगी झांकी, महाप्रसाद लेने आइए

16/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Shri-Ram-Navami-2024-Grand-event-of-Shri-Ram-Janmotsav-Committees-39th-year-on-17th-tableaux-will-be-taken-out-from-monasteries-and-temples
  • जन सहयोग से संग्रहित 105 क्विंटल से अधिक अन्न से बनेगा श्रीरामनवमी का महाप्रसाद।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई द्वारा निरंतर 39वें वर्ष, 17 अप्रैल को श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में जन सहयोग से संग्रहित लगभग 105 क्विंटल से अधिक अन्न से बनाये जाने वाले महाप्रसाद की तैयारी भी शुरू की जा चुकी है। वहीं कार्यक्रम में इस बार श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक स्वचलित झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: कोक ओवन-कोल केमिकल डिपार्टमेंट ने वैगन अनलोडिंग में रचा इतिहास, लाखों का फायदा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विशेष अतिथि समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय व मुख्य वक्ता के रूप में बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी, श्री पाटेश्वर धाम उपस्थित रहेंगे।

मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए इस्पातनगरी भगवामयी हो चुकी है और सजकर पूरी तरह से तैयार है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि निरंतर 4 दशकों से जारी यह भव्य आयोजन इस वर्ष हम सभी के लिए खास है।

ये खबर भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश सेला टनल: SAIL के BSP, DSP, ISP, RSP, BSL के इस स्पेशल स्टील से बना टनल

500 वर्षों से लंबे संघर्ष के बाद श्रीरामलला अपने धाम में विराजमान हुए हैं और इतने सालों में यह पहला मौका होगा जब श्रीराम मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद यह पावन पर्व मनाया जाएगा।

इस आयोजन भिलाईवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समिति द्वारा श्रीरामनवमी के लिए महाप्रसाद के लिए जनसहयोग से 105 क्विंटल से अधिक अन्न संग्रहित किया गया। इस महाप्रसाद की तैयारी आज से सभास्थल में शुरू की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश सेला टनल: SAIL के BSP, DSP, ISP, RSP, BSL के इस स्पेशल स्टील से बना टनल

मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आकर्षक स्वचलित झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।

मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वहीं इस वर्ष 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी सभास्थल पर किया जाएगा।

इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यह सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचेंगी।

ये खबर भी पढ़ें : BSP News: भिलाई ज्ञानोदय छात्रावास का अब राजहरा छात्रावास में विलय, सबकुछ फ्री

1150 से अधिक मठ-मंदिरों की शोभायात्राएं होंगी शामिल

श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर आयोजन में 1150 से अधिक मठ-मंदिरों की लघु शोभायात्रा भाग ले रही है जो श्री गणेश मंच, दुर्गा मंच, जैतखाम, गुरूद्वारा से निकलेंगी। जिनमें कुम्हारी, चरोदा, भिलाई तीन, हथखोज, पथरीया तथा डबरापारा सहित संपूर्ण खुर्सीपार की बाबा भोलेनाथ शोभायात्रा एवं जामुल, ढौर, नवातरिया, खेरधा ढांचा भवन, कैलाश नगर, कुरूद, घासीदास नगर, हाउसिंग बोर्ड, फौजीनगर छावनी, नन्दनी रोड, श्रमिक नगर, शंकर नगर, शांति पारा, बैकुण्ठ धाम, मछली मार्केट, सुभाष नगर, वार्ड-39 की भगवान चतुर्भुजी शोभायात्रा शामिल हैं। इसी तरह ननकट्टी, कचान्दूर, करंजा, बासीन, समोदा, भटगाँव, गनियारी, नगपुरा, मालूद, चिखली, खपरी, बेलोदी, जेवरा-सिरसा सहित कोहका जुनवानी, मॉडल टाउन, नेहरू नगर, कोसानाला, कृष्णानगर, वैशालीनगर, रामनगर, रावणभाठा सुपेला की मां बम्लेश्वरी शोभायात्रा एवं  कोकडी, कोडिया, हनोद, खम्हरिया, धनोद, जोरातराई, डुन्डेरा, पतोरा, उतई, नेवई बस्ती, मरोदा स्टेशन, महुवारी, मरोदा, टंकी मरोदा, रिसाली, प्रगति नगर, रूआबांधा बस्ती, रूआबांधा सेक्टर, एच.एस.सी.एल कालोनी, हुड़को, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-8, सेक्टर-7, सेक्टर-6, सेक्टर-5 से सेक्टर-1 तक की मां दंतेश्वरी शोभायात्रा पावर हाऊस रामलीला मैदान शाम 07:30 बजे आयेगी। जहाँ झांकियों का प्रदर्शन, अखाडे, पंथीनाचा, राउत नाचा, भजन संध्या तथा धर्म सभा के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी सेक्टर 5 इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद, बच्चे अब पढ़ेंगे यहां, प्रबंधन पर गंभीर आरोप

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP के GM की बेटी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में AIR 387वीं रैंक हासिल की, छत्तीसगढ़ से भी नाता
Next: इन लड़कियों से आपने की शादी तो 2 साल रहना होगा जेल में, घरवाले भी फसेंगे

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.