Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बनारस रेल इंजन कारखाना: भारत में पहली बार रेल पटरी पर लगा 70 मीटर सोलर पैनल, रोज बनेगी 67 यूनिट बिजली
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

बनारस रेल इंजन कारखाना: भारत में पहली बार रेल पटरी पर लगा 70 मीटर सोलर पैनल, रोज बनेगी 67 यूनिट बिजली

Azmat ali 18/08/2025 1 minute read
Solar Power Innovation on Railway Tracks BLW Creates History

भारतीय रेलवे के 1.2 लाख किमी ट्रैक नेटवर्क में, यार्ड लाइनों का उपयोग कर इस तकनीक को व्यापक स्तर पर अपनाया जा सकता है।

  • महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने फीता काटकर रेल ट्रैक पर लगे सोलर पैनल का विधिवत उद्घाटन किया। भारतीय रेलवे में नई पहल।

सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। भारतीय रेलवे को नई पहचान बनारस रेल इंजन कारखाना ने दे दी है। इनोवेशन को बढ़ावा देते हुए इतिहास रच दिया है। रेल पटरियों के बीच में सोलर पैनल सिस्टम लगाया गया है। हर दिन 67 यूनियन बिजली बनेगी। इस मॉडल को भारतीय रेलवे में हर जगह अपनाने का रास्ता भी खुल गया है।

भारतीय रेलवे नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन शमन पर केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप, अधिक सतत और हरित परिवहन प्रणाली की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में, इस दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत का पहला हटाने योग्य सौर पैनल सिस्टम सक्रिय रेलवे पटरियों के बीच स्थापित करने में सफल हुआ है।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने फीता काटकर रेल ट्रैक पर लगे सोलर पैनल का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस कार्य को संपन्न कराने हेतु मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर श्री भारद्वाज चौधरी एवं उनकी पूरी टीम की हौसला अफजाई की।

भारत में अपनी तरह की पहली पहल

बरेका की कार्यशाला की लाइन संख्या 19 पर स्थापित इस पायलट प्रोजेक्ट में, स्वदेशी डिज़ाइन की गई विशेष इंस्टॉलेशन प्रक्रिया का उपयोग कर पटरियों के बीच सौर पैनल लगाए गए हैं। इस प्रक्रिया में ट्रेन यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, वहीं पैनलों को जरूरत पड़ने पर आसानी से हटाने की सुविधा भी प्रदान की गई है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नवाचार बरेका परिसर में पहले से स्थापित रूफटॉप सोलर पावर प्लांट्स के साथ मिलकर हरित ऊर्जा उत्पादन को और गति देगा।

स्थापना से पहले पार की गई चुनौतियां

  • कंपन से सुरक्षा-ट्रेन गुजरने से उत्पन्न कंपन को कम करने के लिए रबर माउंटिंग पैड का उपयोग किया गया।
  • मजबूत फिक्सेशन-पैनलों को एपॉक्सी एडहेसिव से कंक्रीट स्लीपर पर चिपकाया गया, जिससे धातु-कंक्रीट का मजबूत बंधन सुनिश्चित हो।
  • फाई और रखरखाव-पैनलों को धूल और मलबे से मुक्त रखने के लिए आसान सफाई व्यवस्था।
  • तेज़ी से हटाने की सुविधा-पटरियों के रखरखाव के लिए 4 एस.एस. एलन बोल्ट के जरिए पैनलों को जल्दी हटाया जा सकता है।

तकनीकी मुख्य बिंदु और परियोजना विवरण:

ट्रैक लंबाई: 70 मीटर

क्षमता: 15 किलोवाट पीक (KWp)

पैनल संख्या: 28

पावर डेंसिटी: 220 KWp/किमी

ऊर्जा घनत्व: 880 यूनिट/किमी/दिन

सोलर पैनल विशेषताएं:

आकार: 2278×1133×30 मिमी

वजन: 31.83 किग्रा

मॉड्यूल दक्षता: 21.31%

144 हाफ कट मोनो क्रिस्टलाइन PERC बाइफेसियल सेल्स

जंक्शन बॉक्स IP: 68, अधिकतम सिस्टम वोल्टेज: 1500 V

भविष्य की अपार संभावनाएं

  • भारतीय रेलवे के 1.2 लाख किमी ट्रैक नेटवर्क में, यार्ड लाइनों का उपयोग कर इस तकनीक को व्यापक स्तर पर अपनाया जा सकता है।
  • भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं-पटरियों के बीच की जगह का ही उपयोग।
  • अनुमानित क्षमता: 3.21 लाख यूनिट/वर्ष/किमी ऊर्जा उत्पादन।

बरेका की प्रतिबद्धता

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा, बरेका का यह नवाचार, भारतीय रेलवे को नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम है। यह परियोजना न केवल सौर ऊर्जा के उपयोग का नया आयाम है, बल्कि यह भविष्य में भारतीय रेलवे के लिए हरित ऊर्जा का सशक्त मॉडल बनेगा।”

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में बना कर्म सागर स्थल, PBS ने देशभक्ति को समर्पित किया नया प्रेरणास्थल
Next: SAIL Refractory Unit Bhilai में कर्मचारियों की सेहत पर फोकस, डस्ट से बचाने लगी मशीन, खास बीमा योजना भी

Related Stories

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.