Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के पूर्व कर्मचारी के बेटे को मिली CSVTU के कुलपति की कुर्सी, जानिए कौन हैं डॉ. अरुण अरोड़ा, पढ़ें इंटरव्यू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के पूर्व कर्मचारी के बेटे को मिली CSVTU के कुलपति की कुर्सी, जानिए कौन हैं डॉ. अरुण अरोड़ा, पढ़ें इंटरव्यू

Azmat ali 19/08/2025 1 minute read
Son of a Former Employee of Bhilai Steel Plant Got The Post of Vice Chancellor of CSVTU Know Who is Arun Arora, Read The Interview (1)

सूचनाजी.कॉम से विशेष बातचीत। सीएसवीटीयू के नए कुलपति ने कहा-पापा केसी अरोडा भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में कार्यरत थे।

प्राथमिक शिक्षा सेक्टर 2 स्कूल और हायर सेकंडरी की पढ़ाई भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 से की। 

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय-सीएसवीटीयू के नए कुलपति के रूप में डॉ. अरुण अरोड़ा ने कुर्सी संभाल ली है। भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व कर्मचारी के बेटे व बीआईटी दुर्ग के प्राचार्य अरुण अरोड़ा की प्राथमिक शिक्षा सेक्टर 2 स्कूल से हुई।

भिलाई से पढ़े-लिखे और बढ़े नए कुलपति का कहना है कि भिलाई ने मुझे बहुत कुछ दिया है, अब वक्त आया है लौटाने का…। प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला है, कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा।

सूचनाजी.कॉम से विशेष बातचीत के दौरान सीएसवीटीयू के नए कुलपति ने कहा-पापा केसी अरोडा भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में कार्यरत थे। 1992 में चार्जमैन के पद से रिटायर हुए।

प्राथमिक शिक्षा सेक्टर 2 स्कूल और हायर सेकंडरी भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 से किया। 1981 में 11वीं पास किया। इसके बाद रायपुर एनआइटी से बीई मैकेनिकल की पढ़ाई 1986 में की। 1988 में बीआईटी दुर्ग से जुड़े।

1992 में आईआईटी रुडकी गए। पढ़ाई पूरी करने के बाद भिलाई लौटे और बीआईटी को ज्वाइन कर लिया। नौकरी के साथ ही 2003 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पीएचडी किया। पढ़ने और पढ़ाने का सिलसिला चलता रहा।

15 साल प्राचार्य रहे, अब कुलपति बने

इसी बीच 2010 में बीआईटी दुर्ग के प्राचार्य बने। 15 साल के बाद अब स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति बने हैं। 2005 से सीएसवीटी से जुड़े। चेयरमैन बोर्ड ऑफ स्टडी समेत अनेक पोर्टफोलियो पर काम किया। इंटरव्यू में शायद इसी अनुभव का ही लाभ मिला है।

पूर्व कुलपति एमके वर्मा का रहा दो कार्यकाल

पूर्व कुलपति डाक्टर एमके वर्मा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। पहला कार्यकाल 4 साल और दूसरा कार्यकाल 5 साल का उन्होंने पूरा किया है। एमके वर्मा के कार्यकाल में ही जर्मनी समेत कई देशों से एमओयू भी साइन किए गए।

लंबी लाइन खींचने की तैयारी में कुलपति अरोड़ा

• बातचीत के दौरान सीएसवीटीयू के कुलपति अरुण अरोड़ा ने स्पष्ट रूप से माना कि स्टूडेंट्स का विश्वास पहले से कम हुआ है। कॉलेजों के प्रति रुझान कम होने की वजह से बाहर की तरफ रुख किए हैं। समय पर परीक्षा न होने और रिजल्ट में देरी इसका कारण बनता है। इस खामी को सुधारने पर फोकस किया जाएगा।

• स्टूडेंस में छत्तीसगढ़ के कॉलेजों के प्रति भावना बढ़ाना है। अव्यवस्था को दूर करना है। विश्वास बढ़ाने के लिए समय पर परीक्षा और रिजल्ट देना है।

• छत्तीसगढ़ को छोड़कर बच्चा बाहर क्यों जा रहा है। इसकी कमियों को पकड़कर सुधारा जाएगा। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिला बढ़ने से प्रदेश का राजस्व बढ़ेगा। शिक्षा का स्तर सुधर जाएगा।

• स्किल्ड डेवलपमेंट का सेंटर बनाया जाएगा है। प्रैक्टिकल नॉलेज पर जोर दिया जाएगा, ताकि यहां से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स दूसरे प्रदेशों में पकड़ बना सकें।

• इंटरनेशनल स्तर के कोर्स शुरू किए जाएंगे। एआई का दौर है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल के साथ एआई, डेटा साइंस पर जोर दिया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP: राउरकेला इस्पात संयंत्र की नई प्लेट मिल ने उत्पादन का बनाया नया रिकॉर्ड
Next: Bhilai Steel Plant के पूर्व डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता अब पढ़ा रहे IIT BHILAI में, Suchnaji.com से साझा की मन की बात

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.