बीएसपी प्रबंधन और कर्मचारियों में तालमेल बैठाने इंडस्ट्रियल रिलेशंस, श्रम कानून पर खास ट्रेनिंग

Special Training on Industrial Relations to Improve Co-ordination between BSP Management and Employees
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों के बीच बेहतर औद्योगिक संबंध स्थापित करने और कार्यस्थल पर सहयोग एवं संवाद को मजबूत करने पर आधारित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल बैठाने पर जोर दिया जा रहा है। यूनियन और प्रबंधन के बीच तालमेल और योगदान पर खास ट्रेनिंग दी जा रही है। कर्मचारियों के प्रति क्या जिम्मेदारी है। निगोसिएशन कैसे करें। किन-किन विवादों से बचना चाहिए। बीएसपी के एचआर के अधिकारियों और ट्रेड यूनियन नेताओं को दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के टीवी रत्न पारखी ट्रेनिंग दे रहे हैं। ईडी एचआर पवन कुमार, सीजीएम प्रभारी एचआर जेएन ठाकुर ने शुभारंभ किया। शुरुआती सेशन में बीएमएस के पदाधिकारियों ने ही सरकार की नीतियों, वेतन समझौते में देरी खुलकर गुस्सा जाहिर किया।

Steel Authority of India Limited के भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मानव संसाधन (HR-L&D) विभाग की ओर से ‘इंडस्ट्रियल रिलेशंस’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएमडीसी (BMDC) में आयोजित है। कार्यक्रम का उद्देश्य Industrial Relations (IR 2.0) के तहत सहयोगात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है।

27 कर्मचारियों को किया गया नामांकित

जारी सूची में कुल 27 कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। इनमें विभिन्न विभागों जैसे ब्लास्ट फर्नेस, मैकेनिकल मेंटेनेंस, कोक ओवन (CO CCD), पावर सिस्टम्स, RSM, SMS-2, URM आदि के कर्मचारी शामिल हैं।

सूची में शामिल प्रमुख नाम

जीवन लाल कुर्रे, किशोर कुमार साहू, दिलीप कुमार यादव, निशी कांत, रघुबीर गोंड, रवि नंद, संजय कुमार साहू, विनय कुमार पांडेय, गणेश राम सुमन, विनय कुमार मिश्रा, मनीष सैगल, कृष्णा बलराम यादव, नेहरू लाल साहू, धनंजय कुमार गिरी, पुरन, योगेश कुमार सोनी, बेदान लाल, केवेंद्र सुंदर, टी जोगा राव, दीना नाथ सिंह सारवा, मुक्तानंद साहू, अभिषेक कुमार यादव, अखिलेश, विनोद कुमार सोनी और अर्जुन लाल श्रीवास्तव शामिल हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों के बीच बेहतर औद्योगिक संबंध स्थापित करने और कार्यस्थल पर सहयोग एवं संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।