Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ‘औद्योगिक वातावरण में सफल जीवन’ पर आध्यात्मिक प्रवचन, ध्यान के माध्यम से जीवन में संतुलन का कर्मचारियों को मिला संदेश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

‘औद्योगिक वातावरण में सफल जीवन’ पर आध्यात्मिक प्रवचन, ध्यान के माध्यम से जीवन में संतुलन का कर्मचारियों को मिला संदेश

Azmat ali 10/12/2025 1 minute read
Spiritual discourse on successful life in an industrial environment, message of balance in life through meditation

बीके गिरि, ईडी (माइंस डेवलपमेंट–CMLO), बीआर पल्लै, ईडी (वर्क्स), एमपी सिंह, ईडी (माइंस–OGOM CMLO) समेत संयंत्र के कार्मिक मौजूद रहे।

स्वामीजी ने सही ढंग से ध्यान करने की विधि का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों को गाइडेड मेडिटेशन का अभ्यास करवाया, जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक और शांति से भर उठा।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। विश्व मेडिटेशन डे के उपलक्ष्य में 9 दिसंबर 2025 को गोपबन्धु ऑडिटोरियम में ‘औद्योगिक वातावरण में सफल जीवन कैसे जिएं’ विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। दिवाइन लाइफ सोसायटी के उपाध्यक्ष स्वामी निर्लिप्तानंद सरस्वती महाराज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बी. के. गिरि, ईडी (माइंस डेवलपमेंट–CMLO), बी. आर. पल्लै, ईडी (वर्क्स), एम. पी. सिंह, ईडी (माइंस–OGOM CMLO) समेत संयंत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

अपने उद्बोधन में स्वामी निर्लिप्तानंद ने आध्यात्मिकता के माध्यम से मानसिक शांति और वास्तविक सुख प्राप्त करने के सूत्र साझा किए। भगवद्गीता और उपनिषदों के ज्ञान को आधार बनाते हुए उन्होंने जीवन की अनिश्चितता को पहचानने और अत्यधिक आसक्ति से दूर रहने की सलाह दी। स्वामीजी ने कर्म के सिद्धांत, पुनर्जन्म, ईश्वर की उपस्थिति तथा जीवन, उद्देश्य और अस्तित्व से जुड़े कई जटिल प्रश्नों का सरल और गहन उत्तर देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सत्र के अंत में स्वामीजी ने सही ढंग से ध्यान करने की विधि का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों को गाइडेड मेडिटेशन का अभ्यास करवाया, जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक और शांति से भर उठा।

यह उल्लेखनीय है कि स्वामी निर्लिप्तानंद सरस्वती महाराज का पूर्व नाम श्री सुनील पटनायक था, जो ओडिशा कैडर के पूर्व IAS अधिकारी रहे हैं। उन्होंने 23 वर्ष की प्रशासनिक सेवा के बाद 1989 में ओडिशा स्टेट फाइनेंस कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और 1990 में दिवाइन लाइफ सोसायटी से संन्यासी के रूप में जुड़ गए।

कार्यक्रम में बोलते हुए श्री बी. के. गिरि ने कहा कि भारत आध्यात्मिक मार्ग पर चलते हुए आज विश्व गुरु बनने की आकांक्षा रखता है। उन्होंने सभी से स्वामी निर्लिप्तानंद के विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर श्री गिरि और श्री एम. पी. सिंह ने स्वामीजी को उत्तरीय और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में श्री पी. के. साहू, सीजीएम (L&D) ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती अर्चना सत्पथी, जीएम (PR) एवं CoC ने स्वामीजी का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन श्री एल. मरांडी, सीनियर मैनेजर (L&D) ने किया।

 

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व IAS अधिकारी बने संन्यासी स्वामी निरलिप्तानंद सरस्वती ने सेल आरएसपी कार्मिकों को डूबो दिया गहन सोच में
Next: इस्को स्टील प्लांट यूनियन चुनाव: मान्यता को लेकर 16 दिसंबर को अहम बैठक

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.