Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्को स्टील प्लांट के प्रोजेक्ट और प्रोडक्शन का पोस्टमार्टम कर गए इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्को स्टील प्लांट के प्रोजेक्ट और प्रोडक्शन का पोस्टमार्टम कर गए इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी

Azmat ali 12/07/2026 1 minute read
Steel Minister HD Kumaraswamy Reviewed the Projects and Production of the IISCO Steel Plant

निदेशक प्रभारी सूरजित मिश्रा, सेल के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार पांडा, कार्यपालक निदेशकगण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने किया सेल–आई एस पी का दौरा

 

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सेल इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी), बर्नपुर का दौरा कर संयंत्र की उत्पादन क्षमता, आधुनिकीकरण परियोजनाओं तथा भावी विस्तार योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर सेल के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार पांडा भी उनके साथ उपस्थित थे।

अंडाल (काजी नजरुल इस्लाम) हवाई अड्डे पर आगमन के उपरांत मंत्री बर्नपुर हाउस पहुंचे, जहां कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात डीआईसी कार्यालय परिसर में सीआईएसएफ द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

इसके उपरांत इस्पात मंत्री, तथा सेल के अध्यक्ष ने डीआईसी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बर्नपुर हाउस में सुरक्षा संबंधी संक्षिप्त जानकारी प्राप्त करने के बाद माननीय मंत्री ने संयंत्र एवं विस्तार परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कोक ओवन बैटरी–12 (COB-12) की निर्माण प्रगति का अवलोकन किया तथा ब्लास्ट फर्नेस, बार मिल एवं कोक ओवन बैटरी–10 के लिए निर्मित नए जलाशय (Reservoir) का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात डीआईसी सम्मेलन कक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने संयंत्र के उत्पादन प्रदर्शन, आधुनिकीकरण, 4.08 एमटीपीए ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना, डिजिटल परिवर्तन, ऊर्जा दक्षता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा भविष्य की विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सभी कार्यात्मक प्रमुखों, मुख्य महाप्रबंधकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति से अवगत कराया।

मंत्री ने संयंत्र द्वारा उत्पादन क्षमता बढ़ाने, आधुनिक प्रौद्योगिकी अपनाने, सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने तथा विस्तार परियोजनाओं को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से परियोजनाओं को पूरा करने, लागत नियंत्रण, गुणवत्ता, डिजिटल नवाचार तथा सतत विकास पर विशेष बल देने का आह्वान किया।

दौरे के दौरान निदेशक प्रभारी सूरजित मिश्रा, सेल के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार पांडा, कार्यपालक निदेशकगण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह दौरा इस्को स्टील प्लांट की विकास यात्रा तथा भारत के इस्पात क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: INTUC Durgapur: आमसभा में मोदी सरकार पर गुस्सा, डॉ. संजीवा रेड्डी फिर बने अध्यक्ष, रजत दीक्षित महासचिव
Next: SAIL IISCO Steel Plant: इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी, सीएमडी को घेरा ISP की यूनियनों ने, पढ़ें एरियर, ट्रांसफर संग सभी मुद्दे

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.