Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • INTUC Durgapur: आमसभा में मोदी सरकार पर गुस्सा, डॉ. संजीवा रेड्डी फिर बने अध्यक्ष, रजत दीक्षित महासचिव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

INTUC Durgapur: आमसभा में मोदी सरकार पर गुस्सा, डॉ. संजीवा रेड्डी फिर बने अध्यक्ष, रजत दीक्षित महासचिव

Azmat ali 12/07/2026 (Last updated: 13/07/2026) 1 minute read
INTUC Durgapur Anger over Modi Governments Policies Dr Sanjeeva Reddy re-Elected President Rajat Dixit General Secretary

HSWU की 65वीं वार्षिक आम सभा। हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन ने केंद्र की श्रम नीतियों पर निशाना साधा है।

  • महासचिव रजत दीक्षित ने बताया कि वार्षिक आम सभा में करीब 1,200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी) की आईएनटीयूसी संबद्ध हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन (HSWU) की 65वीं वार्षिक आम सभा रविवार को हुई। प्रतिनिधियों से खचाखच भरे सभागार में केंद्र सरकार की श्रम नीतियों का विरोध करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पश्चिम बंगाल आईएनटीयूसी के अध्यक्ष कामरुज्जमान कमार ने संगठन का ध्वजारोहण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। महिला सदस्यों ने उद्घाटन गीत प्रस्तुत किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है। इस दौरान श्रमिक एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों को मिलेगा 11% लाभांश, सेक्टर 6 सोसाइटी का फैसला

डॉ. जी. संजीव रेड्डी फिर बने अध्यक्ष, रजत दीक्षित दोबारा महासचिव

सम्मेलन में सर्वसम्मति से डॉ. जी. संजीव रेड्डी को एक बार फिर हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं रजत दीक्षित को पुनः महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही 145 सदस्यीय नई कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accidents: 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल करने की हिम्मत दिखाइए, थमेंगे हादसे, कर्मचारियों की नहीं होगी मौत

करीब 1,200 प्रतिनिधियों की मौजूदगी, कर्मचारियों ने थामा INTUC का दामन

महासचिव रजत दीक्षित ने बताया कि वार्षिक आम सभा में करीब 1,200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े करीब 200 कर्मचारियों ने हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन (आईएनटीयूसी) की सदस्यता ग्रहण कर संगठन में शामिल होने की घोषणा की। इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री से PRP, EPS 95, NPS अंशदान पर मिले SAIL ISP के अधिकारी, BSP को जोड़ने रायपुर तक सीधी हवाई सेवा की मांग

कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष परेशनाथ कर्मकार ने किया। इस अवसर पर मेटल फेडरेशन के महासचिव रघुनाथ पांडे, जिला आईएनटीयूसी अध्यक्ष सुभाष साहा सहित संगठन के केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL IISCO Steel Plant: इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी, सीएमडी को घेरा ISP की यूनियनों ने, पढ़ें एरियर, ट्रांसफर संग सभी मुद्दे

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के URM में कर्मचारी की करंट से मौत, झोले ने उलझाया रहस्य, प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने ये बताया
Next: इस्को स्टील प्लांट के प्रोजेक्ट और प्रोडक्शन का पोस्टमार्टम कर गए इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.