Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Production Linked Incentives: 11,887 करोड़ रुपए के निवेश वाला MoU, SAIL में सेलम स्टील प्लांट का बढ़ा कद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Production Linked Incentives: 11,887 करोड़ रुपए के निवेश वाला MoU, SAIL में सेलम स्टील प्लांट का बढ़ा कद

Azmat ali 10/02/2026 1 minute read
Steel Sector MoU with Investment of Rs 11,887 Crore Salem Steel Plant Gets Enhanced Status in SAIL

इस्पात मंत्रालय ने 85 विशेष इस्पात परियोजनाओं के लिए 11,887 करोड़ रुपए के निवेश वाले MoU पर किए हस्ताक्षर।

  • PLI 1.2 को 4 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया था, जिसमें चार उत्पाद श्रेणियों के अंतर्गत 22 उप-श्रेणियां शामिल हैं।
  • विशेष इस्पात उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजना 1.2 के तहत इस्पात मंत्रालय ने 55 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
  • सेल से अकेले सेलम स्टील प्लांट के हिस्से यह उपलब्धी आई है। ईडी आरके बिसारे ने हस्ताक्षर किए।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। इस्पात मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में विशेष इस्पात के लिए PLI योजना 1.2 (तीसरा चरण) के अंतर्गत 55 कंपनियों की 85 परियोजनाओं के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अंतर्गत सेलम स्टील प्लांट को भी PLI 1.2 स्कीम के तहत महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में स्टील मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, संदीप पौंड्रिक (सचिव-इस्पात), अभिजीत नरेंद्र (संयुक्त सचिव-इस्पात) और अमरेंदु प्रकाश (चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, SAIL) उपस्थित रहे।

सेलम स्टील प्लांट की ओर से आरके बिसारे (कार्यकारी निदेशक, SSP) तथा सरवनन (उप महाप्रबंधक, SMS) ने भाग लिया। इस मौके पर इस्पात मंत्रालय और सेलम स्टील प्लांट के बीच PLI 1.2 योजना के तहत एक अहम साझेदारी को औपचारिक रूप दिया गया। इस MoU के माध्यम से सेलम स्टील प्लांट अपने SMS डी-बॉटलनेकिंग प्रोजेक्ट को लागू करेगा, जिसमें बे एक्सटेंशन और EOT क्रेन की स्थापना शामिल है।

यह पहल उत्पादन दक्षता बढ़ाने और प्रीमियम गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। यह परियोजना रेलवे, रक्षा और एयरोस्पेस जैसे देश के रणनीतिक क्षेत्रों को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा आत्मनिर्भर भारत और औद्योगिक आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को और सशक्त बनाएगी।

87 लाख टन की प्रतिबद्ध क्षमता का संकल्प

PLI 1.2 का शुभारंभ भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ विजन को साकार करने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है। इस चरण में भाग लेने वाली कंपनियों ने 11,887 करोड़ रुपये के निवेश और डाउनस्ट्रीम इस्पात एवं मिश्र धातु निर्माण में 87 लाख टन की प्रतिबद्ध क्षमता का संकल्प लिया है।

केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा…

उद्योग की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन योजना भारत सरकार का एक प्रमुख सुधार है, जिसका उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को मजबूत करना और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नए निवेशों से भारत अपनी क्षमताओं को और गहरा करेगा, आयात निर्भरता घटेगी, विदेशी मुद्रा की बचत होगी और देश उच्च-मूल्य इस्पात के विश्वसनीय वैश्विक आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरेगा।

इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक ने कहा कि योजना की सफलता भाग लेने वाली कंपनियों द्वारा समय पर निवेश, परियोजनाओं के कमीशनिंग और उत्पादन की निरंतरता पर निर्भर करती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मंत्रालय कंपनियों को हर आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।

14,760 प्रत्यक्ष रोजगार के लक्ष्य

विशेष इस्पात के लिए PLI योजना की शुरुआत जुलाई 2021 में की गई थी। PLI 1.0 के तहत 27,106 करोड़ रुपये का निवेश, 14,760 प्रत्यक्ष रोजगार और 79 लाख टन उत्पादन क्षमता के लक्ष्य तय किए गए थे।

वहीं 06 जनवरी 2025 को शुरू की गई PLI 1.1 से लगभग 17,000 करोड़ रुपये के निवेश, करीब 16,000 रोजगार और 64 लाख टन उत्पादन क्षमता की उम्मीद है। अब तक योजना के तहत 236 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन वितरित किया जा चुका है।

चार उत्पाद श्रेणियों के अंतर्गत 22 उप-श्रेणियां

PLI 1.2 को 4 नवंबर 2025 को लॉन्च किया गया था, जिसमें चार उत्पाद श्रेणियों के अंतर्गत 22 उप-श्रेणियां शामिल हैं। रणनीतिक क्षेत्र के लिए इस्पात ग्रेड, वाणिज्यिक ग्रेड-श्रेणी 1, वाणिज्यिक ग्रेड-श्रेणी 2 तथा लेपित एवं तार उत्पाद।
यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 से शुरू होकर पांच वर्षों तक 4 से 15 प्रतिशत तक की प्रोत्साहन दरें प्रदान करेगी, जबकि प्रोत्साहन वितरण वित्तीय वर्ष 2026-27 से प्रारंभ होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Ex-OA: EPS 95 हायर पेंशन, ग्रेच्युटी, बीएसपी हॉस्पिटल, हाउस रिटेंशन स्कीम पर 13 को मंथन, फ्री मेडिकल कैंप
Next: 12 February Strike: यूनियन बोली-मोदी सरकार का कानून, महिलाएं भी करेंगी नाइट शिफ्ट ड्यूटी, खतरे में नारी शक्ति

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.