Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Steel Workers Federation of India का राउरकेला में 6-7 को सम्मेलन, तपन सेन, ललित की होगी वापस या कोई नया चेहरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Workers Federation of India का राउरकेला में 6-7 को सम्मेलन, तपन सेन, ललित की होगी वापस या कोई नया चेहरा

Azmat ali 05/09/2025 (Last updated: 05/09/2025)
Steel Workers Federation of India Conference to be held in Rourkela on 6-7 September will Tapan Sen Lalit Return or will there be a new Face

सम्मेलन में स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया से सम्बद्ध विभिन्न इस्पात संयंत्रों की यूनियनों के 250 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

  • स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का 9वॉ राष्ट्रीय सम्मेलन 24 से 26 नवंबर 2019 को भिलाई इस्पात संयंत्र के कला मंदिर सिविक सेंटर में संपन्न हुआ था।
  • स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसडब्ल्यूएफआई) का 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन 6 एवं 7 सितंबर को राउरकेला में।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन (सीटू) के महासचिव ने कहा कि स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का दसवां राष्ट्रीय सम्मेलन 6 और 7 सितंबर को राउरकेला के भंझ भवन में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया से सम्बद्ध विभिन्न इस्पात संयंत्रों की यूनियनों के 250 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन स्थल का नाम कामरेड लंबोदर नायक नगर एवं मंच का नाम काली कुमार सान्याल रखा गया है।

कई महत्वपूर्ण विषय पर होगा मंथन

सम्मेलन में ध्वजारोहण के बाद पिछले सम्मेलन से लेकर इस सम्मेलन के बीच हमसे बिछड़े साथियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। तत्पश्चात उद्घाटन उद्बोधन होगा। महासचिव पिछले सम्मेलन के बाद से अब तक किए गए गतिविधियों की सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे एवं कोषाध्यक्ष आय व्यय का रिपोर्ट पेश करेंगे।

पेश किए गए रिपोर्ट पर प्रतिनिधि चर्चा में भाग लेंगे। चर्चा पश्चात आए सुझाव को समाहित करते हुए जवाब दिया जाएगा तत्पश्चात रिपोर्ट को पारित करवाया जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव भी पेश कर पारित किए जाएंगे। नई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति का चुनाव करने के बाद समापन वक्तव्य के साथ सम्मेलन समाप्त होगा।

चुनी जाएगी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति

सम्मेलन के अंतिम कड़ी में नई पदाधिकारी समिति एवं कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा, जो आगामी कार्यकाल के लिए स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का नेतृत्व करेंगे, जिसमें केंद्रीय स्तर पर कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्यों के अलावा विभिन्न इस्पात उद्योगों के साथी शामिल रहेंगे।

9वां सम्मेलन हुआ था भिलाई में

स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का 9वॉ राष्ट्रीय सम्मेलन 24 से 26 नवंबर 2019 को भिलाई इस्पात संयंत्र के कला मंदिर सिविक सेंटर में संपन्न हुआ था, जिसमें 400 प्रतिनिधि भाग लिए थे। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों से विदेशी प्रतिनिधि भी सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।

9वें राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से तपन सेन अध्यक्ष, ललित मोहन मिश्र महासचिव, सपन सरकार कोषाध्यक्ष चुने गए थे। उस सम्मेलन हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन भिलाई से एसपी डे उपाध्यक्ष, सविता मालवीय सहसचिव, पुरुषोत्तम सिमैया सह सचिव, संतोष पुष्टि एवं एसएसके पाणिकर कार्यकारिणी सदस्य चुने गए थे।

भिलाई से 17 एवं राजहरा से 6 प्रतिनिधि भाग लेंगे सम्मेलन में

राउरकेला में होने जा रहे सम्मेलन में भिलाई से एस पी डे, लेखपाल सुधाकर, विजय कुमार जांगड़े, ओ पी श्रीवास, सुदामा महिलांगे, पी जनार्दन, अनूप साहा, ए पी पटेल, डी एल्ला राव, अजय आर्य, अर्जुन श्रीवास, धनराज ईलमकार, संतोष कुमार प्रुष्टि, अशोक खातरकर, प्रवीण कालमेघ, संतोष कुमार, डी व्हीएस रेड्डी तथा राजहरा पुरुषोत्तम सिमय्या, चार्ली वर्गीस, रामदीन, नकुल देवांगन, शशिकांत, ओम प्रकाश भाग ले रहे हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Breaking News: बीआरएम फर्नेस के CA फैन की कामन हैडर लाइन में ब्लास्ट, सप्ताह भर बंद रहेगा बार एंड रॉड मिल
Next: BSP OA Election 2025: अध्यक्ष पर एनके बंछोर ने लिया फॉर्म, महासचिव पद पर अंकुर मिश्र, सुधीर रामटेके, सैनी ने भरा पर्चा

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.