Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हड़ताल: फर्स्ट शिफ्ट में राउरकेला, बोकारो, दुर्गापुर, भिलाई, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में फुल अटेंडेंस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हड़ताल: फर्स्ट शिफ्ट में राउरकेला, बोकारो, दुर्गापुर, भिलाई, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में फुल अटेंडेंस

Azmat ali 12/02/2026 1 minute read
Strike Full Attendance in First Shift at Rourkela Bokaro Durgapur Bhilai IISCO Steel Plant Burnpur

दुर्गापुर, बोकारो, राउरकेला स्टील प्लांट के बाहर यूनियन नेता डटे रहे। इस्को स्टील प्लांट में प्रोजेक्ट के नाम पर सभी यूनियन बैकफुट पर।

  • सेल बोकारो स्टील प्लांट से भी हड़ताल को लेकर यूनियनों को झटका लगा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्याही हड़ताल का हिस्सा स्टील सेक्टर बनता नहीं दिख रहा है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में फुल अटेंडेंस (Full Attendance) की खबर आ रही है। फर्स्ट शिफ्ट में प्रोडक्शन बहाल है। प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। यूनियन नेता गेट के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। लेकिन, कर्मचारियों की आवाजाही पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है।

राउरकेला स्टील प्लांट के जनसंपर्क विभाग की मुखिया महाप्रबंधक अर्चन सतपथी का कहना है कि फर्स्ट शिफ्ट में फुल अटेंडेंस है। उत्पादन पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है। कर्मचारी सामान्य रूप से ड्यूटी पहुंच रहे हैं। फर्स्ट शिफ्ट में किसी तरह की कोई अप्रिय खबर नहीं थी।

सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के बारे में खबर है कि उत्पादन यहां बहाल है। बुधवार शाम को ही प्रबंधन और ट्रेड यूनियन नेताओं के बीच एक अहम बैठक हुई थी। प्रबंधन का स्पष्ट रूप से कहना था कि मुद्दे केंद्रीय स्तर के हैं। इसलिए आइएसपी को प्रभावित मत कीजिएगा।

सेल आइएसपी में प्रोजेक्ट आ रहा है। अगर, यहां दिक्कत हुई तो भारी नुकसान हो जाएगा। अगर, कोई खुद से हड़ताल में रुकता है तो प्रबंधन कुछ नहीं बोलेगा। लेकिन, जो कार्मिक ड्यूटी जाना चाहते हैं, उन्हें न रोका जाए। काफी मान-मव्वल के बाद यूनियन नेताओं ने भी तय किया कि किसी को जबरन नहीं रोका जाएगा। यही वजह था कि फर्स्ट शिफ्ट ड्यूटी जाने वालों को रोकने वाला कोई नहीं मिला। एनजेसीएस सदस्य हरजित सिंह के मुताबिक यहां सब सामान्य स्थिति है। गेट पर कोई विवाद नहीं है।

सेल बोकारो स्टील प्लांट से भी हड़ताल को लेकर यूनियनों को झटका लगा है। कर्मचारी ड्यूटी जाने के लिए सारे रास्ते को अपना चुके थे। मेन गेट पर सीटू से आरके गोरई, एटक से रामाश्रय प्रसाद, अबु नसर, एआइयूटीयूसी मोहन चौधरी, एक्टू से देवदीप सिंह देवांगन आदि हाथों में झंडा लिए नारेबाजी करते नजर आए। प्रबंधन और पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारी आराम से ड्यूटी जाते रहे।

दूसरी ओर दुर्गापुर स्टील प्लांट में भी इंटक, एचएमएस, सीटू और एटक के नेता गेट के बाहर नारेबाजी करते रहे। प्रबंधन ने पुलिस की मदद ली और कर्मचारियों को आराम से ड्यूटी करने के लिए ले गए। शुरुआत में कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Strike: भिलाई स्टील प्लांट में प्रोडक्शन बहाल, अंधेरे में ड्यूटी पहुंचे कार्मिक, न हो सकी हड़ताल, राजहरा-नंदिनी से ये खबर, देखें फोटो
Next: SAIL BSP: हड़ताल 2026 नहीं, ताज़ा नाश्ता और गरमा-गरम खाना कर्मचारियों को आया पसंद, ED HR ने कैंटीन में टेस्ट किया ज़ायका

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.