Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Strike: भिलाई स्टील प्लांट में प्रोडक्शन बहाल, अंधेरे में ड्यूटी पहुंचे कार्मिक, न हो सकी हड़ताल, राजहरा-नंदिनी से ये खबर, देखें फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Strike: भिलाई स्टील प्लांट में प्रोडक्शन बहाल, अंधेरे में ड्यूटी पहुंचे कार्मिक, न हो सकी हड़ताल, राजहरा-नंदिनी से ये खबर, देखें फोटो

Azmat ali 12/02/2026
Strike Production Resumed at Bhilai Steel Plant Personnel Arrived at Duty at Midnight Strike Could not Take Place

39 माह के बकाया एरियर और लंबित वेज रिवीजन को जल्द से जल्द पूरा करने के लगे नारे। पुलिस से टकराव की स्थिति बनी।

  • बीएसपी की संयुक्त यूनियन इंटक, सीटू, एचएमएस, एटक, एक्टू, लोइमू, स्टील वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल का समर्थन किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मोदी की सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्याही हड़ताल का आह्वान है। 4 लेबर समेत अन्य मुद्दों पर हड़ताल का हिस्सा सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी नहीं बने। फर्स्ट शिफ्ट सुबह 6 बजे और जनरल शिफ्ट 9 बजे ड्यूटी पहुचंने वाले कार्मिक रात के अंधेरे में ही ड्यूटी पहुंच गए। प्रोडक्शन बहाल है। किसी तरह का उत्पादन पर असर नहीं पड़ा।

दूसरी ओर राजहरा माइंस में अकेले सीटू के बैनर तले कर्मचारियों से अपील होती रही। बाकी यूनियनों ने हड़ताल से खुद को अलग किया हुआ है। इसी तरह नंदिनी माइंस से भी प्रबंधन के लिए अच्छी खबर रही।

सेल भिलाई स्टील प्लांट के मुर्गा चौक पर संयुक्त यूनियन के नेता भोर में साढ़े 5 बजे से पहुंचना शुरू हुए। इससे पहले ही कर्मचारी और अधिकारी आराम से ड्यूटी पहुंच चुके थे। जब तक यूनियन नेता झंडा निकालकर मुस्तैद होते मैदान खाली हो चुका था।

ड्यूटी से वापस लौटने वाले कर्मचारियों को कुछ देर तक रोका गया। पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप की कोशिश की, लेकिन, यूनियन नेताओं के आक्रोश को देखते हुए वे भी पीछे हट गए। पुलिस की दखल से टकराव की स्थिति बनी थी। लेकिन, हालात को संभाल लिया गया।

इसके बाद प्रबंधन ने इस्पात भवन के सामने स्मारक चौक से ही कार्मिकों को बोरिया गेट की तरफ डायवर्ट करना शुरू कर दिया। कुछ टीपीएल के रास्ते तो कुछ बोरिया गेट होते हुए घरों की ओर रवाना हो गए।

गुरुवार भोर में 4 बजे से ही कार्मिकों को ड्यूटी बुला लिया गया था। बोरिया गेट पर पर्सनल डिपार्टमेंट के डीजीएम बीपी नायक मातहत कार्मिकों के साथ मुस्तैद नजर आए। यहां पुलिस कर्मी भी रहे, पर गेट जाम करने वाला कोई नजर नहीं आया।

इसी तरह सवा 5 बजे मुर्गा चौक पर एजीएम रोहित हरित और सीनियर मैनेजर आइआर प्रियंका मीणा ने मोर्चा संभाला था। अंधेरे में ही एटक के विनोद कुमार सोनी, एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह, एचएमएस महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र, सीटू से टी. जोगा राव, डीवीएस रेड्डी, जेपी त्रिवेदी, लोइमू के सुरेंद्र मोहंती, एक्टू के बृजेंद्र तिवारी हाथों में झंडा लिए रास्ता को जाम किया।

ये सारी कवायद चल रही थी, तभी 5.58 बजे इंटक महासचिव संजय साहू भी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। मुर्गा चौक पर ही कुछ समय के लिए पुलिस, बीएसपी अधिकारियों के सामने हड़ताल में शामिल यूनियन नेता डटे दिखे। मोदी सरकार और सेल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी होती रही। 39 माह के बकाया एरियर और लंबित वेज रिवीजन को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की गई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP ने न्यूटाउन एरिया में कब्जेदारों का खदेड़ा, अब तक 25 अवैध निर्माण ध्वस्त
Next: हड़ताल: फर्स्ट शिफ्ट में राउरकेला, बोकारो, दुर्गापुर, भिलाई, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में फुल अटेंडेंस

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.